411 REFERENCE · Wikipedia
ज्योफ्री बायकाट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ज्योफ्री बायकाट (Geoffrey Boycott; जन्म 21 अक्टूबर 1940) यॉर्कशायर और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर है। 1962 से 1986 तक सफल और कभी-कभी विवादास्पद खेल कैरियर में
बायकाट ने खुद को इंग्लैंड के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया। ज्योफ्री ने खिलाड़ी के रूप में रिटायर होने के बाद क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में सफलता पायी है।ज्योफ्री बायकाट http://www.espncricinfo.com/england/content/player/9187.html क्रिकइन्फो 15 जनवरी 2017 en https://web.archive.org/web/20170110003908/http://www.espncricinfo.com/england/content/player/9187.html 10 जनवरी 2017 live वह प्रथम श्रेणी के इतिहास में शतकों के पांचवें और रनों के आठवे उच्चतम संचायक है।
इंग्लैंड के लिए 1964 से 1982 तक 108 टेस्ट मैच खेलने के बाद, बायकाट ने अपना अंतरराष्ट्रीय करियर 22 शतक की मदद से 8,000 से ज्यादा रन बनाने के साथ समाप्त किया। एक समय वह अग्रणी टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। अपना खेल करियर समाप्त करने के बाद, वह रेडियो और टेलीविजन दोनों पर मुखर और विवादास्पद क्रिकेट कमेंटेटर बन गये। 1998 में उन्हें अपनी पूर्व प्रेमिका मार्गरेट मूर पर हमला करने का फ्रांस में दोषी पाया गया था। वह हमेशा अपने को बेगुनाह कहते आये हैं।नाइटहुड नहीं मिलने से ज्योफ्री बायकाट दुखी http://hindi.webduniya.com/international-hindi-news/geoffrey-boycott-115010600078_1.html वेबदुनिया 15 जनवरी 2017 7 जनवरी 2015 https://web.archive.org/web/20170214003240/http://hindi.webduniya.com/international-hindi-news/geoffrey-boycott-115010600078_1.html 14 फ़रवरी 2017 dead
इन्हें भी देखें
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची
सन्दर्भ
श्रेणी:1940 में जन्मे लोग
श्रेणी:इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:क्रिकेट कमेंटेटर
श्रेणी:जीवित लोग