Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मातृवंश समूह ऍल४

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|200px|तानज़ानिया के हदज़ा समुदाय के ६०-८३% लोग मातृवंश समूह ऍल४ के वंशज हैं मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में मातृवंश समूह ऍल४ या माइटोकांड्रिया-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप L4 एक मातृवंश समूह है। इस मातृवंश समूह के सदस्य स्त्रियों और पुरुषों की तादाद ज़्यादा नहीं है, लेकिन वे पूर्वी अफ़्रीका और अफ़्रीका के सींग के कई समुदायों में मिलते हैं।http://www.ianlogan.co.uk/discussion/hap_L4.htm Haplogroups L4 21 अप्रैल 2011 https://web.archive.org/web/20110724103526/http://www.ianlogan.co.uk/discussion/hap_L4.htm 24 जुलाई 2011 dead तंज़ानिया के हदज़ा समुदाय के ६०-८३% लोग और संदावे समुदाय के ४८% लोग इसके वंशज हैं।Tishkoff, S. et al. 2007, History of Click-Speaking Populations of Africa Inferred from mtDNA and Y Chromosome Genetic Variation. https://web.archive.org/web/20091219011742/http://mbe.oxfordjournals.org/cgi/content/full/24/10/2180 19 दिसंबर 2009 Molecular Biology and Evolution 2007 24(10):2180-2195 वैज्ञानिकों के मुताबिक़ आज से हज़ारों साल पहले जिस स्त्री से इस मातृवंश की शुरुआत हुई वह पूर्वी अफ़्रीका की वासी थी। अन्य भाषाओँ में अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं। इन्हें भी देखें मनुष्य मातृवंश समूह वंश समूह सन्दर्भ श्रेणी:वंश समूह श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना