Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

माध्यमिक शिक्षा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|250px|संयुक्त राज्य अमेरिका में एक उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा माध्यमिक शिक्षा (secondary education) प्रारंभिक शिक्षा और तृतीयक शिक्षा (उच्च शिक्षा) के मध्य स्थित शिक्षा का एक स्तर है।https://www.bbc.com/hindi/india-53581084 नई शिक्षा नीति-2020: पाँचवीं क्लास तक मातृभाषा में पढ़ाई, जानिए बड़ी बातें 2020-07-29 BBC News हिंदी hi 2025-01-24 दूसरे स्तर अथवा सामान्य माध्यमिक शिक्षा (कनिष्ट माध्यमिक शिक्षा) को बुनियादी शिक्षा का दूसरा और अंतिम चरण माना जाता है। तीसरे स्तर की शिक्षा को उच्च माध्यमिक शिक्षा अथवा वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षा कहते हैं जिसके उपर की शिक्षा को तृतीयक शिक्षा या उच्च शिक्षा कहते हैं। प्रत्येक देश अपने नागरिकों को बुनियादी शिक्षा उपलब्ध करवाता है लेकिन इसकी प्रणाली और शब्दावली समरूप रहती है। सामान्यतः छः वर्ष की प्राथमिक शिक्षा के बाद माध्यमिक शिक्षा आरम्भ होती है और इसके बाद में उच्च शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा या रोजगार आते हैं।International Standard Classification of Education I S C E D 1997 http://www.unesco.org/education/information/nfsunesco/doc/isced_1997.htm यूनेस्को 11 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20130808080805/https://www.unesco.org/education/information/nfsunesco/doc/isced_1997.htm 8 अगस्त 2013 अधिकांश देशों में माध्यमिक शिक्षा अनिवार्य है अथवा कम से कम 16 वर्ष की आयु तक शिक्षा अनिवार्य होती है। बच्चे आम तौर पर 12 वर्ष की आयु में उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रवेश करते हैं। अनिवार्य शिक्षा कभी-कभी 20 वर्ष की आयु तक और उसके भी बाद में जारी रह सकती है। 1989 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा को बच्चे के मानवाधिकारों के रूप में देखा गया है; बाल अधिकार सम्मेलन के अनुच्छेद 28 के अनुसार प्राथमिक शिक्षा निःशुल्क और अनिवार्य होनी चाहिए जबकि सामान्य व व्यावसायिक शिक्षा सहित माध्यमिक शिक्षा के विभिन्न रूप हर बच्चे के लिए उपलब्ध और सुलभ होने चाहिए। वरेण्य (श्रेण्य) और मध्यकाल में कुलीन वर्ग के बच्चों को धार्मिक संस्थानों द्वारा माध्यमिक शिक्षा दी जाती थी। चौवहन और वैज्ञानिक कुशलता की आवश्यकता के अनुसार इसकी पाठ्यक्रम में व्यापकता और विस्तार किया गया। इसके साथ ही राज्य ने शिक्षा पर नियंत्रण लेना आरम्भ कर दिया। सन्दर्भ श्रेणी:शिक्षा चरण