411 REFERENCE · Wikipedia
पेनिसिलियम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पेनिसिलियम Penicillium Pengo.jpg 250px पेनिसिलियम कवक Deuteromycota यूएस्कोमाइसिटीज एस्परजिलेल्स एस्परजिलेसी पेनिसिलियम Species
पाठ देखें
पेनिसिलयम एक साधारण फफूँद है। यह एक प्रकार का कवक श्रेणी का मृतजीवी वनस्पति है। इसे नीली यी हरी फफूँद भी कहा जाता है। यह सड़ी-गली सब्जियों, कटे हुए फलों, रोटी, सड़े हुए मांस, चमड़े आदि पर उगता है। विशेष कर यह नींबू के ऊपर बहुत ही सहज रूप से उगता है। पेनिसिलियम पौधे का शरीर पतले सूते जैसी रचनाओं से बना होता है। इन रचनाओं को हाइफी कहते हैं। इसके सारे शरीर को माइसेलियम कहते हैं। इसका कवक जाल अनेक शाखाओं में बँटा रहता है। इसमें विखंडन द्वारा वर्धी प्रजनन होता है। पेनिसियम में स्पोर नाम कोनिडिया की शृंखला पाई जाती है जिसके द्वारा यह अलैंगिक प्रजनन करता है। पेनिसिलियम के पौधे से पेनिसिलीन नामक उपक्षार प्राप्त होता है। यह एक चमत्कारी औषधि है। इसका व्यवहार तपेदिक तथा अन्य विभिन्न रोगों में किया जाता है।
पेनिसिलीन का आविष्कार ब्रिटेन के वैज्ञानिक सर अलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने १९२९ में किया था।http://hindi.webdunia.com/news/career/gurumantra/0808/04/1080804013_1.htm कोई भी बीमारी नहीं होती है लाइलाज २७ मार्च २००९ एचटीएम वेब दुनिया https://web.archive.org/web/20081006154954/http://hindi.webdunia.com/news/career/gurumantra/0808/04/1080804013_1.htm 6 अक्तूबर 2008 dead इस खोज के लिए १९५४ में उन्हें चिकित्सा शास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।Karl Grandin, ed. Alexander Fleming Biography http://nobelprize.org/nobel_prizes/medicine/laureates/1945/fleming-bio.htm Les Prix Nobel The Nobel Foundation 1945 24 जुलाई 2008 अगस्त 2021 InternetArchiveBot पेनिसिलीन पहला आधुनिक प्रतिजैविक था। पेनिसिलियम की कई जातियाँ पनीर-व्यवसाय में पनीर तैयार करने में व्यवहृत होती हैं। कार्बनिक अम्ल के संश्लेषण में भी इसका उपयोग होता है। एल्कोहल बनाने में भी इसका इस्तेमाल किये जाते हैं। रंग तैयार करने में भी इसका उपयोग होता है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
yes
श्रेणी:औषधीय पौधे
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना