411 REFERENCE · Wikipedia
सुरेश कलमाड़ी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Suresh Kalmadi 2009.jpg सुरेश कलमाड़ी सन् 2009 में कलमाड़ी भारतीय ओलम्पिक संघ के 9वें अध्यक्ष शिवंती आदिथन विजय कुमार मलहोत्रा (कार्यकारी अध्यक्ष) 1996 26 अप्रैल 2011 एशियाई एथलेटिक्स एसोशियेशन के अध्यक्ष 2000 2013 मोहम्मद बॉब हसन दहलन बिन जमान एल-हमद सांसद, लोक सभा पुणे अन्ना जोशी विठ्ठल तुपे (1996 1998) प्रदीप रावत अनिल शिरोले (2004–2009), (2009 2014) रेलमंत्री 15 सितम्बर 1995 16 मई 1996 मलिकार्जुन गौड सतपाल महाराज महाराष्ट्र राज्य सभा सांसद (1982–1988), (1988–1994), (1994–1996), (1998 2004) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (1977–2026) इंडियन युथ कांग्रेस (सोशलिस्ट) (1981–1986) 1944 05 01 y मद्रास, मद्रास प्रान्त, ब्रितानी भारत 2026 01 06 1944 05 01 y पुणे, महाराष्ट्र, भारत एरंडवणे, पुणे मीरा कलमाड़ी भारत सरकार
सुरेश कलमाड़ी (1 मई 1944 – 6 जनवरी 1926) एक भारतीय राजनेता और वरिष्ठ खेल प्रबंधक थे। वे राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक सदस्य रहे। वे भारतीय ओलंपिक संघ, एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन और भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन के प्रेसिडेंट भी थे।http://164.100.47.134/newls/Biography.aspx?mpsno=3697 Biography of Suresh Kalmadi in the Lok Sabha website 27 जुलाई 2008 https://web.archive.org/web/20080625071346/http://164.100.47.134/newls/Biography.aspx?mpsno=3697 25 जून 2008 dead
प्रारंभिक जीवन, वायु सेना की सेवाएँ
सुरेश कलमाड़ी ने दक्षिण पश्चिम भारत में महाराष्ट्र राज्य के पुणे में स्थित सेंट विन्सेंट हाई स्कूल में और उसके बाद पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज में पढ़ाई की। सन् 1960 में वे पुणे के राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शामिल हो गए और सन् 1964 में वे जोधपुर और इलाहाबाद में एयर फ़ोर्स फ्लाइंग कालेजों के साथ जुड़ गए। 1964-1972 के बीच उन्होंने भारतीय वायु सेना की सेवा की थी।
राजनीतिक करियर
1978-1980 के बीच वे महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे थे। वे 1982 से 1995 तक और फिर 1998 में तीन कार्यकालों के लिए राज्य सभा के सदस्य रहे। वे 1996 में 11वीं लोक सभा के लिए और 2004 में 14वीं लोक सभा के लिए भी चुने गए। वर्तमान में वे पुणे से सत्तासीन सांसद हैं। भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पी.वी. नरसिंह राव के कार्यकाल के दौरान सुरेश कलमाड़ी ने 1995 से 1996 तक रेल राज्य मंत्री के रूप में सेवा की थी।http://www.skalmadi.org Official website of Suresh Kalmadi 27 जुलाई 2008 https://web.archive.org/web/20080724091056/http://www.skalmadi.org/ 24 जुलाई 2008 dead
वे भारतीय ओलिंपिक संघ के प्रेसिडेंट हैं और हाल ही में संपन्न 3 से 14 अक्टूबर 2010 तक दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में आयोजन समिति के चेयरमैन थे। 11 अक्टूबर 2008 को पुणे में कलमाड़ी को चौथी बार के लिए भारतीय ओलंपिक संघ का प्रेसिडेंट चुना गया था।http://abclive.in/abclive_sports/indian-olympic-assciation-suresh-kalmadi-president.html Indian Olympic Association Re-elects Suresh Kalmadi As President वैद अमित 11 अक्टूबर 2008 एबीसी लाइव अक्टूबर 14, 2008 https://web.archive.org/web/20081015151539/http://abclive.in/abclive_sports/indian-olympic-assciation-suresh-kalmadi-president.html 15 अक्तूबर 2008 dead
विवाद
2008 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक्स में तीन भारतीय पदक विजेताओं के सम्मान में आयोजित किये गए सम्मान समारोह के दौरान कलमाडी कथित तौर पर उठकर बाहर चले गए क्योंकि उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बगल में कुर्सी की पेशकश नहीं की गयी थी।http://www.rediff.com/sports/2008/sep/05guest.htm This is not on, Mr Suresh Kalmadi विजापुरकार महेश 5 सितंबर 2008 रीडिफ.कॉम अक्टूबर 14, 2008 https://web.archive.org/web/20101103144956/http://www.rediff.com/sports/2008/sep/05guest.htm 3 नवंबर 2010 live जनवरी 2010 में पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कप्तान परगट सिंह ने कलमाड़ी पर खेल माफिया होने का आरोप लगाया है।http://www.ptinews.com/news/483342_Pargat-pans--sports-mafia--Kalmadi fullstory Staff writer Press trust of India 15 नवंबर 2010 https://web.archive.org/web/20100127202349/http://www.ptinews.com/news/483342_Pargat-pans--sports-mafia--Kalmadi 27 जनवरी 2010 live
2010 के राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन सार्वजनिक जाँच और कानूनी तहकीकात के साथ-साथ मुख्य सतर्कता आयोग (भारत की एक शीर्षस्थ भ्रष्टाचार विरोधी समिति) के दायरे में आ गया है जो खेलों की व्यवस्था के कुछ ख़ास पहलुओं की सीबीआई (CBI) से जाँच कराने की मांग कर रही है।http://timesofindia.indiatimes.com/india/14-Commonwealth-Games-projects-under-CBI-CVC-scanner/articleshow/6229348.cms 14 Commonwealth Games projects under CBI, CVC scanner ठाकुर प्रदीप 29 जुलाई 2010 टाइम्स ऑफ़ इंडिया टाइम्स ऑफ़ इंडिया https://web.archive.org/web/20100801040344/http://timesofindia.indiatimes.com/india/14-Commonwealth-Games-projects-under-CBI-CVC-scanner/articleshow/6229348.cms 1 अगस्त 2010 3 अगस्त 2010 live
इसके लिए विपक्ष ने सुरेश कलमाड़ी के इस्तीफे की मांग की है।http://www.dnaindia.com/india/report_bjp-demands-suresh-kalmadi-s-resignation_1422349 BJP demands Suresh Kalmadi's resignation - India - DNA 12 अगस्त 2010 डीएनए इंडिया https://web.archive.org/web/20100815211918/http://www.dnaindia.com/india/report_bjp-demands-suresh-kalmadi-s-resignation_1422349 15 अगस्त 2010 12 अक्टूबर 2010 live यह आरोप लगाया गया है कि जेपी समूह के साथ जुड़े खेलों में अत्यधिक लागतों की जानकारी देकर अवैध रूप से धन जुटाए गए जिसमें उनके बेटे सुमीर कलमाड़ी के वित्तीय सहयोग के माध्यम से ग्रेटरक नोयडा में एफ1 सर्किट प्रोजेक्ट में पैसे लगाए गए।http://www.indianexpress.com/news/for-kalmadi-f1-is-family-1st/505516/ For Kalmadi, F1 is Family 1st सरीन ऋतु 22 अगस्त 2009 द इंडियन एक्सप्रेस https://web.archive.org/web/20101016001031/http://www.indianexpress.com/news/for-kalmadi-f1-is-family-1st/505516 16 अक्तूबर 2010 12 अक्टूबर 2010 live हालांकि कलमाड़ी भ्रष्टाचार के आरोपों से इनकार करते जा रहे हैं।http://www.thehindu.com/sport/other-sports/article544484.ece Sport / Other Sports : CWG: OC denies corruption charges 31 जुलाई 2010 द हिन्दू https://web.archive.org/web/20100805232111/http://www.thehindu.com/sport/other-sports/article544484.ece 5 अगस्त 2010 12 अक्टूबर 2010 live
सन्दर्भ
Kalmadi, Suresh मई 1, 1944 Pune, भारत
श्रेणी:भारतीय वायु सेना के अधिकारी
श्रेणी:1944 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारत के रेल मंत्री
श्रेणी:पुणे के लोग
श्रेणी:15वीं लोकसभा के सदस्य
श्रेणी:महाराष्ट्र के संसद सदस्य
श्रेणी:भारतीय खेल प्रबंधक
श्रेणी:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता
श्रेणी:२०२६ में निधन