411 REFERENCE · Wikipedia
बाबासाहेब भोसले
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बाबासाहेब भोसले (१५ जनवरी १९२१ - ६ अक्टूबर २००७) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने २१ जनवरी १९८२ से १ फरवरी १९८३ तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे।
जीवन
भोसले का जन्म १५ जनवरी १९२१ को सातारा में हुआ था। वे अपने छात्र जीवन के दौरान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े थे और १९४१-४२ में डेढ़ साल के लिए कैद में थे। उन्होंने १९५१ में कानून की उपाधि प्राप्त की और सातारा में दस साल के लिए वकालत की।Maharashtra ex-CM Babasaheb Bhosale no more http://www.rediff.com/news/2007/oct/06bhosale.htm १९ जुलाई २०१७ Press Trust of India rediff.com ६ अक्टूबर २००७ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री बाबासाहेब भोसले नहीं रहे अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20160303192838/http://www.rediff.com/news/2007/oct/06bhosale.htm 3 मार्च 2016 live
मुख्यमंत्री पद की छोटी अवधि में उन्होंने विभिन्न सुधारों को लागू किया; जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन योजना और मैट्रिक तक लड़की छात्रों को मुफ्त शिक्षा लागू की। ६ अक्टूबर २००७ को ८६ वर्ष की आयु में संक्षिप्त बीमारी के बाद उनकी मृत्यु हो गई।
सन्दर्भ
श्रेणी:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
श्रेणी:1921 में जन्मे लोग
श्रेणी:२००७ में निधन
श्रेणी:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:भारतीय स्वतंत्रता सेनानी