411 REFERENCE · Wikipedia
चीनी विकिपीडिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चीनी विकिपीडिया 140px नहीं संजाल ज्ञानकोश परियोजना चीनी वैकल्पिक विकिमीडिया संस्थापन
चीनी विकिपीडिया (中文维基百科) विकिपीडिया का चीनी भाषा का संस्करण है। यह अक्टूबर २००२ में आरम्भ किया गया था और १५ जनवरी २०१२ की स्थिति तक इस संस्करण पर ३,९४,५५४+ लेख हैं और यह बारहवाँ सबसे बड़ा विकिपीडिया संस्करण है।
चीनी विकिपीडिया हुडौंग और बाइडू बेइक के बाद तीसरा सबसे बडा़ ऑनलाइन चीनी विश्वकोश है।
समुदाय
चीनी विकिपीडिया के योगदानकर्ता विविध पृष्ठभूमि के हैं। मार्च २००५ के आँकड़ों के अनुसार ४६% प्रयोक्ता मुख्यभूमि चीन से हैं, २२% उत्तर अमेरिका से, १२% ताइवान से, ९% हाँगकाँग से, ३% जापान से, ३% यूरोप से, २% दक्षिणपूर्व एशिया से और ३% शेष अन्य क्षेत्रों से हैं। चीनी विकिपीडिया पर अधिकतर लेख चीन-सम्बन्धित विषयों पर हैं। इस क्षेत्र के भीतर भी हाँगकाँग, ताइवान और मुख्यभूमि चीन के समृद्ध पूर्वी तट के प्रान्तों पर लेख अधिक विवरणों के साथ हैं।
बाहरी कड़ियाँ
चीनी विकिपीडिया मुखपृष्ठ (चीनी)
श्रेणी:विकिपीडिया के संस्करण