411 REFERENCE · Wikipedia
पेरिकोरोनाइटिस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पेरीकोरोनाइटिस ऑपर्कुलाइटिस 48 clinical pericornitis.jpg निचले दाएं तीसरे मोलर (अक्ल दाढ़) से संबंधित पेरीकोरोनाइटिस। दंत चिकित्सा
पेरिकोरोनाइटिस (pericoronitis) एक दंत विकार है। ये विकार तब उत्पन्न होता है जब एक आंशिक रूप से उगे हुए दांत को ढकने वाले मसूड़े के फ्लैप (ओपर्कुलम) के नीचे बैक्टीरिया और मलबा जमा हो जाता है। इस क्षेत्र को सामान्य प्रक्रिया द्वारा साफ करना मुश्किल होता है, जिससे यह संक्रमण की चपेट में आ जाता है। मैकेनिकल ट्रॉमा, जैसे कि ओपर्कुलम पर सामने के दांत से काटना भी पेरिकोरोनाइटिस की स्थिति बन सकती है। "ओपर्कुलिटिस" शब्द विशेष रूप से ओपर्कुलम की सूजन को परिभाषित करता है। पेरिकोरोनाइटिस की समस्या विशेष रूप से दाढ़ के दांतों के उभरने की सामान्य आयु (15-26 वर्ष) के दौरान दिखाई पड़ती है।
पेरिकोरोनाइटिस के कारण
पेरिकोरोनाइटिस के मुख्य कारणों में शामिल हैं:
बैक्टीरियल संक्रमण: ओपर्कुलम के नीचे बैक्टीरिया और खाद्य मलबे का संचय।
मैकेनिकल ट्रॉमा: ओपर्कुलम पर सामने के दांत से चोट लगना।
दांत उभरना: अक्सर आंशिक रूप से उगे हुए और प्रभावित दाढ़ के दांतों से जुड़ा होता है।Kwon Gloria Pericoronitis 2024 http://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK576411/ StatPearls StatPearls Publishing 35015436 2024-06-22 Serra Marc
पेरिकोरोनाइटिस के प्रकार
पेरिकोरोनाइटिस को दो मुख्य प्रकारों में वर्गीकृत किया जा सकता है:
एक्यूट पेरिकोरोनाइटिस: तीव्र और गंभीर लक्षणों जैसे तीव्र दर्द, सूजन और बुखार आदि स्थिति एक्यूट पेरिकोरोनाइटिस में दिखाई पड़ती है। यह स्थिति अधिक गंभीर जटिलताओं की ओर ले जा सकती है, जिसमें आसपास के ऊतकों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाती है।
क्रोनिक पेरिकोरोनाइटिस: क्रोनिक पेरिकोरोनाइटिस हल्के, अधिक स्थायी लक्षणों के साथ लम्बे समय तक रहता है। मरीजों को बिना लक्षणों के लंबे समय तक राहत मिल सकती है, लेकिन कभी-कभी तीव्र पेरिकोरोनाइटिस के लक्षण हो सकते हैं।Renton Tara Wilson Nairn H. F. 2016-08-01 Problems with erupting wisdom teeth: signs, symptoms, and management https://bjgp.org/content/66/649/e606 British Journal of General Practice en 66 649 e606–e608 10.3399/bjgp16X686509 0960-1643 27481985
पेरिकोरोनाइटिस के लक्षण
दर्द: दर्द जो विकसित होते ही बढ़ता जाता है और कान, गला, जबड़ा, या मुंह के फर्श तक फैल सकता है।
सूजन: प्रभावित दांत के आसपास के मसूड़ों का कोमल, सूजा हुआ और लाल होना।
मुँह से दुर्गंध: बैक्टीरियल गतिविधि और प्रोटीन के अपघटन के कारण दुर्गंध।
मवाद : ओपर्कुलम के नीचे मवाद दिखाई दे सकती है, विशेष रूप से जब दबाव डाला जाता है।
मुँह की गतिविधियों में कठिनाई: ट्रिस्मस (मुंह खोलने में कठिनाई) और डिस्फैगिया (निगलने में कठिनाई)।
सामान्य लक्षण: बुखार, अस्वस्थता, गर्दन में सूजे हुए लिम्फ नोड्स, और चेहरे की सूजन।https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/24142-pericoronitis Pericoronitis 2024-06-21
उपचार
पेरिकोरोनाइटिस का उपचार दर्द को कम करने और अंतर्निहित सूजन से राहत दिलाने के लिए जरुरी है।
स्वच्छता: आगे बैक्टीरियल संचय को रोकने के लिए मौखिक देखभाल में सुधार।
सक्रमित क्षेत्र को साफ करना : पेरिकोरोनल ऊतकों से मलबा और संक्रमण को साफ करना।
दवाइयाँ: लक्षण और संक्रमण को रोकने के लिए दर्द निवारक और एंटीबायोटिक्स।
सर्जिकल विकल्प: आवर्ती मामलों में, प्रभावित दांत या ओपर्कुलम को निकालना आवश्यक हो सकता है।https://www.dental.columbia.edu/patient-care/patient-resources/dental-library/pericoronitis Pericoronitis 2017-05-17 College of Dental Medicine en 2024-06-22
रोकथाम और देखभाल
रोकथाम के उपाय पेरिकोरोनाइटिस के प्रबंधन में महत्वपूर्ण हैं:
नियमित दंत चेक-अप: आंशिक रूप से उगे हुए दांतों की प्रारंभिक पहचान और प्रबंधन।
स्वच्छता: विशेष रूप से दाढ़ के दांतों के आसपास अच्छी तरह से ब्रश और करना ।
प्रारंभिक उपचार: किसी भी असुविधा या सूजन के प्रारंभिक संकेतों को संबोधित करना गंभीर जटिलताओं को रोक सकता है।https://www.medicinenet.com/pericoronitis/article.htm Pericoronitis Treatment, Wisdom Tooth Removal, Antibiotics MedicineNet en 2024-06-22https://www.colgate.com/en-us/oral-health/wisdom-teeth/perocoronitis-infection-near-wisdom-tooth Perocoronitis infection near wisdom tooth www.colgate.com 2024-06-22
सन्दर्भ
श्रेणी:दंत चिकित्सा