Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वाल्व

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|पानी का वाल्व, जिसमें घूर्णी हैन्डल लगा है वाल्व (Valve) वे यांत्रिक युक्तियाँ हैं जिनका उपयोग पाइप तथा जैविक वाहिकाओं (vessels) में तरल के प्रवाह को रोकने के लिए किया जाता है1 शरीर-क्रिया विज्ञान (physiology) में भी इस शब्द (वाल्व) का प्रयोग उन प्राकृतिक युक्तियों के लिए किया जाता है, जो शरीर में वे ही कार्य करती हैं जिन्हें यांत्रिक वाल्व करते हैं। इन प्राकृतिक युक्तियों में हृदय के वाल्व उल्लेखनीय हैं, जो खुलकर या बंद होकर हृदयकोष्ठ से रक्त के प्रवाह को नियंत्रित करते हैं। विविधि प्रकार के वाल्व वाल्व सर्वत्र उपयोग होते हैं। लगभग हर औद्योगिक प्रक्रम में वाल्व पाए जाते हैं, जिसमें पानी और सीवेज का प्रसंस्करण, खनन, विद्युत उत्पादन, तेल, गैस और पेट्रोलियम का प्रसंस्करण, खाद्य निर्माण, रसायन और प्लास्टिक विनिर्माण और कई अन्य क्षेत्र शामिल हैं। 1. शरीर की शिराओं के वाल्व - ये रक्त के हदय की ओर जाने पर खुलते और विपरीत दिशा में जाने पर बंद हो जाते हैं; 2. पंप का वाल्व दाब के बढ़ जाने से खुलता और घट जाने से बंद होता है। 3. पेट्रोल से चलनेवाले इंजन का वाल्व, गिअर (gear) और गाम (cam) से खुलता तथा सशक्त स्प्रिंग द्वारा बंद होता है। 4. जल की टोंटी का वाल्व, हाथ से पेंच को घुमाने पर खुलता और बंद होता है। 5. वाल्व में एक सुई को घुसेड़ या निकालकर तरल पदार्थ के बहाव को नियंत्रित किया जाता है। 6. भाप इंजन में सरक वाल्व, आगे पीछे चलकर वाल्व के भाग को खोलता और बंद करता है। right|thumb|350px|सरकने वाला स्वचालित वाल्व अनेक प्रकार के यांत्रिक वाल्व आजकल उपयोग में आ रहे हैं, जिनमें स्वचालित (automatic), अस्वचालित (nonautomatic) तथा सरक (slide) वाल्व अच्छी तरह प्रचलित हैं। स्वचालित वाल्व तरल की दाब तथा पश्चदाब (back pressure) से खुलते एवं बंद होते हैं। वास्तव में ये वाल्व लघु कपाट हैं, जो मुख के एक ओर झुलते हुए खुल जाते हैं। जब वाल्व के पीछे तरल की दाब होती है, तो तरल की दाब वाल्व को खुलने के लिए दबाव डालती है और तरल वाल्व को ढकेलकर निकल जाता है। इसके बाद दूसरी ओर की दाब वाल्व को पीछे जाने के लिए दबाव डालती है और वाल्व लौटकर मुख को बंद कर देता है। हृदय का वाल्व इसी प्रकार कार्य करता है। अस्वचालित वाल्व हाथ या अन्य किसी बाह्य बल से खोला जाता है, पानी की टोंटी का वाल्व इसी श्रेणी का है। भाप इंजन के सिलिंडर के वाल्व की तरह सरक वाल्व कार्य करता है। सरक वाल्व का गतिशील भाग पीछे की ओर सरक जाता और सिलिंडर में बने मुखों के आरपार आगे की ओर निकल जाता है। वाल्व का सरकनेवाला भाग सरकने की दिशा बदलकर सिलिंडर के मुखों को खोलता तथा बंद करता है। इन्हें भी देखें निर्वात नली (वैकुम ट्यूब) - जिसे 'वाल्व' या 'इलेक्तानिक वाल्व' भी कहते हैं। बाहरी कड़ियाँ Animations showing Internal Function of Various Types of Valve, tlv.com Flow in known Design Types of Shut-off Valves, home.arcor.de श्रेणी:वाल्व श्रेणी:जल उद्योग