Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

माध्यम (सम्पादित्र)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb| माध्यम कृतिदेव फॉण्ट में हिन्दी लिखने के लिये एक पाठ सम्पादित्र है। कृतिदेव फॉण्ट रेमिंगटन लेआउट पर आधारित है जिस कारण इन्स्क्रिप्ट के प्रयोक्ताओं को इसमें टाइप करने में ससस्या आती है। माध्यम इन्स्क्रिप्ट लेआउट द्वारा कृतिदेव में टाइप करने की सुविधा प्रदान करता है। माध्यम में टैक्स्ट टाइप कर लेने के उपरान्त आप उसे किसी भी ऍप्लीकेशन में कॉपी कर सकते हैं। माध्यम बालेन्दु दाधीच द्वारा विकसित किया गया है। फोटोशॉप तथा पेजमेकर जैसे सॉफ्टवेयर इण्डिक यूनिकोड का समर्थन नहीं करते, अत: उनमें मजबूरन नॉन-यूनिकोड हिन्दी में कार्य करना पड़ता है जिस कारण इन्स्क्रिप्ट एवं फोनेटिक के अभ्यस्तों को दिक्कत होती है। माध्यम इन प्रोग्रामों में हिन्दी टाइप करने हेतु काम आता है। माध्यम में टैक्स्ट टाइप कर लेने के उपरान्त आप उसे इन ऍप्लिकेशन में कॉपी कर सकते हैं। माध्यम खुद में तो कोई विशेष सम्पादित्र नहीं है पर अयूनिकोडित प्रोग्रामों में हिन्दी टाइप करने हेतु उपयोगी औजार है। यह एक निःशुल्क देवनागरी वर्ड प्रोसैसर (शब्द संसाधक) है। इसके माध्यम से आप हिन्दी, संस्कृत, मराठी, कोंकणी, मैथिली, भोजपुरी तथा नेपाली आदि में आसानी से काम कर सकते हैं। RTF फॉर्मेटिंग के अलावा इसमें एक सामान्य टैक्स्ट ऍडीटर की सभी सुविधायें मौजूद हैं। इसके माध्यम से हिन्दी में ईमेल भी भेजी जा सकती है। फिलहाल माध्यम में यूनिकोड समर्थन नहीं है तथा इसका इण्टरफ़ेस अंग्रेज़ी में ही है। इसे सॉफ्टपीडिया ने '100 प्रतिशत स्वच्छ साफ्टवेयर पुरस्कार' भी प्रदान किया है। इन्हें भी देखें इण्डिक यूनिकोड कृतिदेव फॉण्ट बाहरी कड़ियाँ http://www.balendu.com/madhyam/index.htm डाउनलोड मिरर माध्यम – कृतिदेव फॉण्ट में इन्स्क्रिप्ट लेआउट द्वारा हिन्दी टाइप करने हेतु औजार हिन्दी शब्द संसाधक: माध्यम सर्वज्ञ विकी पर विवरण श्रेणी:हिन्दी श्रेणी:पाठ सम्पादित्र श्रेणी:हिन्दी टाइपिंग श्रेणी:हिन्दी कम्प्यूटिंग श्रेणी:इण्डिक कम्प्यूटिंग