411 REFERENCE · Wikipedia
बैकप्लेन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|कोई पीएक्साआई बैकप्लेन
पृष्ठतल या बैकप्लेन या बैकप्लेन प्रणाली (backplane system) से आशय विद्युत कनेक्टरों के एक समूह से है जो किसी पीसीबी पर लगे होते हैं और जिनकी पिनें परस्पर 'समान्तर क्रम' में जुड़ी होतीं हैं (उदाहरण के लिए सभी कनेक्टरों की पिन संख्या-१ आपस में जुड़ीं होंगी, सभी की पिन संख्या-२ आपस में जुड़ी होंगी, आदि)। इस प्रकार एक कम्प्यूटर बस बन जाती है। बैक प्लेन का उपयोग अनेकों बोर्डों को आपस में जोड़ते हुए एक 'सम्पूर्ण प्रणाली' बनाने के लिए किया जाता है।
आजकल बैकप्लेन प्रायः पीसीबी के द्वारा बनते हैं जबकि पहले आपस में तार से जुड़े हुए बैकप्लेन भी उपयोग में आते थे।
center|thumb|500px|PICMG बैकप्लेन का विवरण
इन्हें भी देखें
मातृबोर्ड (मदरबोर्ड)
भगिनीबोर्ड (सिस्टरबोर्ड)
श्रेणी:कम्प्यूटर बस