411 REFERENCE · Wikipedia
जोमोल्हारी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जोमोल्हारी चोमो ल्हारी Jomolhari / Chomo Lhari Bundesarchiv Bild 135-KA-06-039, Tibetexpedition, Landschaftsaufnahme.jpg दक्षिणपश्चिम से जोमोल्हारी का दृश्यसन् १९३८ में तिब्बत के पागरी शहर से ली गई 7326 Official Chinese PLA mapping79वाँ सर्वोच्च 2077 Bhutan भूटान - तिब्बत सीमा पर स्थिति चरम उदग्र शिखर देवी पर्वत तिब्बती थिम्फू, भूटानशिगात्से विभाग, तिब्बत हिमालय 27 49 27 N 89 16 12 E type:mountain_scale:100000 dms inline,title मई 1937
जोमोल्हारी (Jomolhari) या चोमोल्हारी (तिब्बती: ཇོ་མོ་ལྷ་རི, Chomolhari), जिसे अनौपचारिक रूप से "कंचनजंघा की दुल्हन" भी कहा जाता है, हिमालय का एक पर्वत है जो तिब्बत के शिगात्से विभाग और भूटान की सीमा पर, चुम्बी घाटी के पास स्थित है। यह विश्व का 79वाँ सर्वोच्च पर्वत है और इसकी ढलानों से दो महत्वपूर्ण नदियाँ - (दक्षिण में बहने वाली) पारो चु और (उत्तर में बहने वाली) आमो चु उतरती हैं। उत्तर में तिब्बती तरफ़ यह पर्वत एक बंजर मैदान पर तैनात खड़ा है।Chapman, F. Spencer (1940). Helvellyn to Himalaya: Including an Account of the First Ascent of Chomolhari. London: Chatto & Windus.Dorjee Lhatoo (2000). "Expeditions and Notes - Ascent of Chomolhari". The Himalayan Journal. 56: 149–154.
धार्मिक पर्वत
यह पर्वत तिब्बती बौद्ध धर्म में एक पवित्र स्थान रखता है और पाँच त्शेरिंगमा बहनों को समर्पित है। यह बहने तिब्बत व भूटान की "जोमो" (यानि रक्षक देवियाँ) कहलाती हैं जिन्हें पद्मसम्भव ने स्वयं सौगन्ध दिलवाई थी के वे इस जगह, लोगों व उनके बौद्ध धर्म की रक्षा करेंगी। भूटानी ओर एक जोमोल्हारी मंदिर है, जिसके पास मिलारेपा और ग्याला लोरेपा नामक ध्यान व समाधि लगाने की गुफ़ाएँ हैं तथा एक घंटे की पैदलयात्रा दूर 4450 मीटर की ऊँचाई पर त्सेरिंगमा ल्हात्सो (Tseringma Lhatso) नामक धार्मिक झील है। पर्वत से उत्तर में तिब्बती तरफ़ भी 5100 मीटर की ऊँचाई पर जोमो ल्हारंग (Jomo Lharang) नामक धार्मिक झील है जहाँ पास की पागरी (Pagri) नामक बस्ती से वार्षिक तीर्थयात्रा चलती है।Thinley, Lopon Kunzang; KMT Research Group (2008). Seeds of Faith: A Comprehensive Guide to the Sacred Places of Bhutan. Volume 1. Thimphu: KMT Publications. ISBN 99936-22-41-9.
इन्हें भी देखें
कंचनजंघा
चुम्बी घाटी
सन्दर्भ
श्रेणी:सात हज़ारी
श्रेणी:हिमालय के पर्वत
श्रेणी:भूटान के पर्वत
श्रेणी:तिब्बत के पर्वत