Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आइलीयन डोनन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 स्कॉटिश हाईलैंड्स यह अद्भुत कैसल तीन समुद्री झीलों के मिलन बिंदु पर स्थित छोटे से द्वीप पर है। इसे स्कॉटलैंड की सबसे प्रसिद्ध छवियों में से एक माना जाता है। इस कैसल को देखने पर यह ऐसा लगता है मानो सदा से वहीं खडा़ हो। इसके निर्माण का काल १२२० में बताया जाता है लेकिन इसका मूल ढांचा १७१९ में नष्ट हो गया था। दो सदियों तक यह भग्नावस्था में रहा। फिर पिछली सदी में १९१९ में लेफ्टिनेंट कर्नल जॉन मैक्रे-गिलस्ट्रैप ने इसे खरीद लिया और इसका पुनर्निर्माण आरंभ कराया। उन्हें इस काम में एक प्रसिद्ध पत्थर कारीगर फारकर मैक्रे ने सहायता दी। फारकर ने दावा किया था कि उसने एक सपना देखा है जिसमें उसने देखा था कि वह कैसल अपने मूल दिनों में कैसा दिखाई देता था। कैसल को फिर से खडा करने की प्रक्रिया उसी के अनुसार आरंभ हुई और आश्चर्य की बात यह है कि बाद में एडिनबर्ग कैसल में जो मानचित्र मिले उनके अनुसार से मैक्रे का स्वपन सही प्रमाणित हुआ था। यहां प्रवेश का शुल्क ७.७५ डॉलर है। पूरा कैसल विवाह, पार्टी आदि जलसों के लिए किराये पर भी लिया जा सकता है। एक कैसल कॉटेज भी हैं जहां चार लोग ठहर सकते हैं। यह कैसल मार्च से नवंबर तक खुला रहता है।