Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सनवे तायहुलाइट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चीन का सनवे तायहुलाइट विश्व का सबसे तेज़ सुपर कंप्यूटर घोषित किया गया है। सनवे तायहुलाइट एक चीनी सुपर कंप्यूटर है, जो कि नवंबर 2016 तक दुनिया में सबसे तेज़ सुपर कंप्यूटर के रूप में "टॉप 500" सूची में नंबर एक है।http://www.bbc.co.uk/news/technology-36575947 संग्रहीत प्रति 31 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20190404160838/https://www.bbc.co.uk/news/technology-36575947 4 अप्रैल 2019 live परिचय चीन का सुपर कंप्यूटर सनवे तायहुलाइट 20 जून 2016 को 93 पेटाफ्लॉप/सेकंड की स्पीड के चलते विश्व का सबसे तेज़ सुपरकंप्यूटर घोषित किया गया। जर्मनी स्थित फ्रेंकफर्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सुपरकंप्यूटर सम्मेलन के दौरान टॉप-500 सुपर कंप्यूटरों की सूची जारी की गयी। इस सूची में बताया गया कि अमेरिका में सबसे अधिक सिस्टम नहीं हैं। औद्योगिक एवं शोधकार्यो में कार्यरत कंप्यूटरों के कारण पिछले कुछ वर्षों में चीन में इनकी संख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई है। चीन में 167 सुपरकंप्यूटर हैं जबकि अमेरिका में 165 सुपरकंप्यूटर ही कार्यरत हैं। पूरे एशिया में 218 सुपरकंप्यूटर मौजूद हैं जिसमे से 8 भारतीय संगठनों के पास मौजूद हैं। सनवे तायहुलाइट यह सुपरकंप्यूटर 93 पेटाफ्लॉप/सेकंड की रफ़्तार से कार्य कर सकता है। इसका निर्माण चीन के समानांतर कंप्यूटर इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र (एनआरसीपीसी) द्वारा किया गया. यह नेशनल सुपरकंप्यूटिंग सेंटर वूशी में कार्यरत है। इससे पहले तिआन्हे-2 मौजूद था जो पिछली छह बार जारी की गयी टॉप 500 सूची में प्रथम स्थान पर बना रहा। इसमें मौजूद 10649600 कंप्यूटिंग कोड्स एवं 40960 नोड्स के कारण यह तियानहे-2 से तीन गुना अधिक तेज़ है। इस सुपरकंप्यूटर ने यह साबित कर दिया कि चीन इस क्षेत्र में कड़ी टक्कर डे सकता है तथा बड़े स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध करा सकता है। टॉप-5 सुपरकंप्यूटर {| class="wikitable" |- ! श्रेणी !! सिस्टम !! देश !! गति (पीएफएलओपी/एस) |- |1 |सनवे तायहुलाइट |चीन |93 |- |2 |तियान्हे-2 |चीन |34 |- |3 |टाइटन |अमेरिका |17 |- |4 |सेक़ुओइ |अमेरिका |17 |- |5 |के |जापान |10 भारत में सुपरकंप्यूटर भारत के सुपर कंप्यूटर नीचे सूची में दिए गये हैं: {| class="wikitable2" |- ! श्रेणी !! सिस्टम !! संगठन !! गति (पीएफएलओपी/एस) |- |109 |एसईआरसी |आईआईएससी, बैंगलोर |0.90 |- |185 |टीईएफआर-क्रे एक्ससी- 30 |आईएलजीटीआई-टीआईएफआर |0.55 |- |217 |एचपी अपोलो 6000 |आईआईटी-दिल्ली |0.52 |- |337 |परम युवा-द्वितीय |सी-डैक |0.38 |- |396 |क्लस्टर प्लेटफार्म |आईआईटी कानपुर |0.34 |- |413 |क्लस्टर प्लेटफार्म |सीएसआईआर-4पीआई |0.33 |- |434 |क्लस्टर प्लेटफार्म |एनसीएमआरडब्ल्यूएफ, नोएडा |0.31 |- |438 |क्लस्टर प्लेटफार्म |आईटी सेवा प्रदाता |0.31 सन्दर्भ https://web.archive.org/web/20161003052054/https://www.top500.org/news/china-tops-supercomputer-rankings-with-new-93-petaflop-machine/ श्रेणी:कंप्यूटर