411 REFERENCE · Wikipedia
लुई रेनॉ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लुई रेनॉ (21 मई 1843 – 8 फरवरी 1918) एक फ्रांसीसी विधिवेत्ता और शिक्षक व्याख्याता थे। 1907 में ये अर्नेस्टो टियोडोरो मोनेटा के साथ नोबेल शांति पुरस्कार के सह-विजेता थे।Nobel Peace Prize 1907 https://www.nobelprize.org/prizes/peace/1907/renault/speedread/ NobelPrize.org 3 जून 2026
अंतर्राष्ट्रीय कानून की समस्याओं को सुलझाने के प्रयासों में उनकी सक्रिय भागीदारी ने उन्हें दुनिया भर से मान-सम्मान दिलाया। फिर भी लुई रेनॉल्ट के अनुसार वो "दिल से एक प्रोफेसर" थे।
Nobel Peace Prize 1907 https://www.nobelprize.org/prizes/peace/1907/renault/biographical/ NobelPrize.org 3 जून 2026
जीवन परिचय
रेनॉल्ट का जन्म ऑटुन में हुआ था। 1868 से 1873 तक रेनॉल्ट डिजन विश्वविद्यालय में रोमन और वाणिज्यिक कानून के प्रोफेसर थे। 1873 से अपनी मृत्यु तक, वे पेरिस इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिकल स्टडीज (साइंसेज पो) और पेरिस विश्वविद्यालय में कानून संकाय में प्रोफेसर थे। यहीं 1881 में वे अंतर्राष्ट्रीय कानून के प्रोफेसर बने।Blodgett Liska Louis Renault (Jurist) https://www.peacemuseumvienna.com/profile/louis-renault-jurist Peace Museum Vienna 3 जून 2026 9 अगस्त 2020
राजनीति कैरियर
1890 में रेनॉल्ट को विदेश मंत्रालय का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। वे बीस वर्षों तक यूरोप में आयोजित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में फ्रांसीसी प्रतिनिधि रहे। ये सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय और निजी कानून, अंतरराष्ट्रीय परिवहन, सैन्य विमानन, श्वेत दासता का उन्मूलन, रेड क्रॉस कन्वेंशन (1864) का संशोधन, अश्लील साहित्य का प्रसार आदि जैसे विभिन्न मुद्दों पर आधारित थे। श्री रेनॉल्ट हेग ट्रिब्यूनल के पैनलों में से एक थे। वे न्यायालय के तेरह मामलों में से छह में शामिल थे। उन्होंने प्रथम हेग शांति सम्मेलन में नौसैनिक युद्ध पर दूसरी समिति को रिपोर्ट प्रस्तुत की और सम्मेलन का सारांश तैयार किया। इसके अलावा, वे शत्रुता की शुरुआत, नौसैनिक युद्ध में जिनेवा कन्वेंशन के अनुप्रयोग, अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार न्यायालय की स्थापना आदि से संबंधित कन्वेंशनों के रिपोर्टर भी थे।
Blodgett Liska Louis Renault (Jurist) https://www.peacemuseumvienna.com/profile/louis-renault-jurist Peace Museum Vienna 3 जून 2026 9 अगस्त 2020
सन्दर्भ
श्रेणी:नोबेल पुरस्कार