411 REFERENCE · Wikipedia
आम युग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आम युग (अथवा कॉमन ईरा) या वर्तमान युग (करंट ईरा) (संक्षेप में, सीई CE) विश्व भर में व्यापक रूप से प्रयुक्त किएँ जाने वाले एक कालदर्शक युग का एक नाम हैं। सीई से पहले के युग को सीई पूर्व या बीसीई (बिफ़ोर कॉमन ईरा) कहते हैं। आम युग अंकन प्रणाली डायनीसियन युग प्रणाली के विकल्प के रूप में इस्तेमाल की जा सकती हैं, जो युगों का भेद "ईसवी" (ईश्वर का वर्ष) और "ईसा पूर्व" (ईसा मसीह के पहले) के रूप में करती हैं। दोनों अंकन प्रणालियाँ संख्यानुसार एक समान ही हैं; अतः "२०१८ सीई" का अर्थ "ईसवी २०१८" से ही हैं और "४०० बीसीई" का अर्थ "४०० ईसा पूर्व" से ही हैं।
२०वीं शताब्दी के आखिर में, धर्मनिरपेक्षता और गैर-ईसाईयों के संवेदनशीलता पर ज़ोर देने की इच्छा रखने वाले लेखकों और प्रकाशकों द्वारा आम तौर पर सीई और बीसीई का उपयोग अकादमिक और वैज्ञानिक प्रकाशनों में लोकप्रिय किया गया, ताकि संक्षेपाक्षर "ईसवी" के उपयोग के माध्यम से ईसा मसीह को "मसीह" और "डॉमिनस" के रूप में स्पष्ट रूप से संदर्भित नहीं करना पड़े।
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Whatever happened to B.C. and A.D., and why? (यूनाइटेड चर्च ऑफ़ क्राइस्ट)
अवेक! की एक ऐसे पाठक को अनुक्रिया जो बीसीई और सीई के प्रयोग से नाराज़ था (Jehovah's Witnesses)
समय इतिहास
श्रेणी:१६१५ प्रारम्भ
श्रेणी:कालदर्शक युग
श्रेणी:कालक्रम
श्रेणी:राजनैतिक औचित्य
श्रेणी:धर्मनिरपेक्षता