Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शिन राजवंश

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|शिन राजवंश के दौरान वांग मंग ने चाकु-नुमा सिक्के जारी किये जो प्रसिद्ध हैं शिन राजवंश (चीनी: 新朝, शिन चाओ; अंग्रेज़ी: Xin Dynasty) प्राचीन चीन का एक राजवंश था जिसने चीन में ९ ईसवी से २३ ईसवी तक के छोटे काल में राज किया। इसे राजवंश तो कहा जाता है लेकिन इसमें सम्राट सिर्फ़ एक ही था। यह हान राजवंश के काल (२०६ ईसापूर्व से २२० ईसवी) के बीच में आया। इस से पहले के हान काल को 'पश्चिमी हान राजवंश' कहा जाता है और इसके बाद के हान काल को 'पूर्वी हान राजवंश' कहा जाता है। शीन राजवंश का इकलौता सम्राट वांग मंग (王莽, Wang Mang) था। पश्चिमी हान की राजमाता, महारानी वांग झेंगजुन (王政君, Wang Zhengjun) वांग परिवार से आई थी और उसका विवाह हान राजपरिवार में हुआ था। वांग मंग उसी का भांजा था और वांग परिवार का था। उसने इस सम्बन्ध का फ़ायदा उठाया और सिंहासन हड़प लिया। सन् ९ ईसवी को उसने स्वयं को सम्राट घोषित कर दिया। वैसे तो वह एक चतुर विद्वान था लेकिन राज्य व्यवस्थित रखना उसकी क्षमता से बाहर था। एक किसानों का विद्रोह भड़क गया और विद्रोहियों ने २३ ईसवी में राजधानी चंगआन पर घेरा डाल दिया। इस झड़प में वह मारा गया और उसका शिन राजवंश वहीँ समाप्त हो गया। हान राजवंश फिर से सिंहासन पर बहाल हो गया।China: A History: From Neolithic Cultures Through the Great Qing Empire, 10,000 BCE - 1799 CE, Harold M. Tanner, Hackett Publishing, 2010, ISBN 978-1-60384-202-0, ... Wang Mang's Xin Dynasty ... The fact that Wang Mang (45 BCE–23 CE) was able to take possession of the throne demonstrates both the power of imperial wives and mothers in the Han court ... इन्हें भी देखें हान राजवंश चीन के राजवंश सन्दर्भ 2 श्रेणी:चीन के राजवंश श्रेणी:चीन का इतिहास