411 REFERENCE · Wikipedia
पॉकेट पी.सी. २००२
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पॉकेट पी.सी. २००२Pocket PC 2002 64px 240px माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ मोबाइल बंद स्रोत 2001 10 4 पॉकेट पीसी 2000 विंडोज़ मोबाइल 2003 विंडोज़ सर्वर 2003 14 अक्टूबर, 2008 तक असमर्थित हो गया। April 2014
पॉकेट पी.सी. २००२ (अंग्रेजी में: Pocket PC 2002) या पॉकेट पीसी 2002, जिसे मौलिक रूप से कूटनाम (codename) "मर्लिन" ("Merlin")De Herrera, Chris. Windows CE/Windows Mobile Versions https://web.archive.org/web/20190904061634/http://www.pocketpcfaq.com/wce/versions.htm 4 सितंबर 2019 . pocketpcfaq.com. Retrieved September 6, 2007. दिया गया था, 4 अक्टूबर 2001 को जारी किया गया था। पॉकेट पीसी 2000 की तरह, यह भी विंडोज़ सी.ई. 3.0 द्वारा संचालित था। हालांकि यह मुख्य रूप से 240 × 320 (QVGA) वाले पॉकेट पीसी उपकरणों के लिए लक्षित था, फिर भी पॉकेट पीसी 2002 का उपयोग अन्य पॉकेट पीसी फोन के लिए भी किया गया, और पहली बार किसी स्मार्टफ़ोन मे भी।Morris, John; Taylor, Josh, Microsoft jumps in the all-in-one game, zdnet.com, Retrieved from the Internet Archive September 6, 2007. ये पॉकेट पीसी 2002 स्मार्टफ़ोन मुख्य रूप से जी.एस.एम. डिवाइस थे। भविष्य के रिलीज के साथ, पॉकेट पीसी और स्मार्टफोन लाइनें आपस मे तेजी से भिड़े क्योंकि लाइसेंसिंग शर्तों में छूट दी गई थी ताकि OEM अधिक अभिनव, व्यक्तिगत डिजाइन विचारों का लाभ उठा सकें। दिखने मे, पॉकेट पीसी 2002 का डिज़ाइन तत्कालीन नए जारी किए गए विंडोज़ एक्सपी के समान था। नए जोड़े गए या अपडेट किए गए प्रोग्रामों में स्ट्रीमिंग क्षमता के साथ विंडोज मीडिया प्लेयर, एम.एस.एन. मैसेंजर और डिजिटल अधिकार प्रबंधन (digital rights management) समर्थन के साथ माइक्रोसॉफ्ट रीडर २ शामिल है।Announcing the New Pocket PC 2002, Microsoft, Retrieved from the Internet Archive September 6, 2007.Gray, Douglas. HP to unveil Jornada 560 series of handhelds https://web.archive.org/web/20070714224210/http://www.itworld.com/Comp/1279/IDG010906jornada/ 2007-07-14 . ITWorld.com. Retrieved September 14, 2007.Gray, Douglas. Palming new handhelds: Pocket PC 2002 https://web.archive.org/web/20071022093945/http://archives.cnn.com/2001/TECH/ptech/10/05/new.handhelds.idg/ 22 अक्तूबर 2007 . CNN. Retrieved September 14, 2007.De Herrera, Chris. The Pocket PC 2002 Gets More Features for Work and Play https://web.archive.org/web/20071011154011/http://pocketpcmag.com/_archives/jan02/PocketPC2002.asp 2007-10-11 . Pocket PC Magazine. Retrieved September 14, 2007. ऑफिस मोबाइल के बंडल संस्करण के अपग्रेड में स्पेल चेकर और वर्ड काउंट टूल के साथ पॉकेट वर्ड, और एक बेहतर पॉकेट आउटलुक शामिल हैं। पाम ओ.एस. (Palm OS) जैसे गैर-माइक्रोसॉफ्ट उपकरणों पर फ़ाइल बीमिंग के द्वारा होने वाली कनेक्टिविटी में सुधार किया गया था, टर्मिनल सर्विसेज और वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्किंग समर्थन का समावेश किया गया था, और फ़ोल्डरों को सिंक्रनाइज़ (synchronize) करने की क्षमता प्रदान की गयी थी। अन्य उन्नयनों (upgrades) में थीम समर्थन के साथ एक उन्नत UI, डाउनलोड को संजोकर रखने कि सुविधा, और WAP के साथ पॉकेट इंटरनेट एक्सप्लोरर शामिल है।
सन्दर्भ
श्रेणी:विंडोज़ सी.ई.
श्रेणी:विंडोज़ मोबाइल
श्रेणी:माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ के बंद संस्करण