411 REFERENCE · Wikipedia
चन्द्रकान्त बाली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पंडित चन्द्रकान्त बाली संस्कृत साहित्य मर्मज्ञ एवं कालगणना विशेषज्ञ माने जाते हैं। 1914 में मुलतान (अब पाकिस्तान) में जन्मे पं॰ बाली की गिनती मुलतान के चोटी के विद्वानों में होती थी। "प्रबंध पंचनद", "दोहा मानसरोवर", "पंजाब प्रान्तीय हिन्दी साहित्य का इतिहास", "खारवेल प्रशस्ति", "आदि शंकराचार्य", "महाभारत युद्ध काल-मीमांसा" और "जैन कालगणना" नाम से उनकी सात पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। अनेक ऐतिहासिक घटनाओं और पंचांगों के संयोजन से पं॰ बाली ने एक अनूठा कालतन्त्र विकसित किया है।
श्रेणी:भारतीय ज्योतिषी
श्रेणी:संस्कृत विद्वान