411 REFERENCE · Wikipedia
राजनीतिक तंत्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राजनीतिक तंत्र या राजनीतिक व्यवस्था (political system) किसी समाज में संरचनाओं, भूमिकाओं एवं प्रक्रियाओं का ऐसा प्रबन्ध है जिसके माध्यम से उस समाज में अविकृत निर्णय लिए जाते हैं एवं लागू किए जाते हैं। राजनीतिक व्यवस्था के चार मूल तत्व हैं :-
(1) इसका विषय क्षेत्र समूचा समाज होता है ;
(2) इसे अधिकृत निर्णय लेने का अधिकार होता है;
(3) इसे उन निर्णयों को क्रियान्वित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर बल प्रयोग करने का अधिकार होता है ; और
(4) समाज इस अधिकार के औचित्य को निर्विरोध रूप से स्वीकार करता है।
श्रेणी:राजनीतिक शब्दावली
श्रेणी:राजनीतिक तंत्र