Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

21 (फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

21 21 पोस्टर.jpg नाट्य रिलीज़ पोस्टर रॉबर्ट ल्यूकॅटिक केविन स्पेसी लॉरेंस फ़िशबर्न जिम स्टर्जैस केट बोज़वर्थ एरोन यू डेविड सार्डी रसेल कारपेंटर एलियट ग्रैहम रिलेटिविटी मीडिया ट्रिगर स्ट्रीट प्रोडक्शंस कोलम्बिया पिक्चर्स मार्च 28, 2008 123 मिनट अमेरिका अंग्रेज़ी $35 मिलियन $157,927,340 21 अंग्रेज़ी भाषा की अमेरिकी फ़िल्म है। फ़िल्म में केविन स्पेसी और लॉरेंस फ़िशबर्न मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म को निर्देशित निर्देशक रॉबर्ट ल्यूकॅटिक ने किया है। फ़िल्म सच्ची घटना पर आधारित है। कथानक मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान में गणित स्नातक के अंतिम वर्ष के छात्र बैन कैम्पबेल को हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में प्रवेश मिल जाता है परन्तु वह स्कूल की $300,000 "असाधारण" फ़ीस वहन नहीं कर सकता। उत्तम व्यक्ति वृत्त होने के पश्चात भी उसे स्कूल द्वारा दिए जाने वाली प्रतिष्ठित रोबिनसन स्कोलरशिप के लिए अत्यधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है। स्कूल का निदेशक उसे बताता है कि यह मौका केवल उस विशेष छात्र को दिया जाता है जो उसे "चकाचौंध" कर दे और उसे अंतिम अवसर के तौर पर अपने जीवन और उससे जुड़े अनुभवो पर आधारित एक निबंध लिखने के लिए कहता है। एमआईटी में उसकी अरैखिक समीकरण कक्षा का प्रोफेसर मिकी रोज़ा उसे प्रायिकता और चर परिवर्तन से सम्बन्धित समस्या देता है, जिसे कैम्पबेल सफलतापूर्वक सुलझा देता है। अपने पेपर में कैम्पबेल के नंबर देख कर प्रोफेसर उससे काफ़ी प्रभावित होता है और बाद में उसे अपनी ब्लेक जेक टीम में आने का आमंत्रण देता है। मिकी की यह गुप्त टीम, जिसमें एमआईटी के अन्य छात्र चोई, फिशर, जिल और कियाना भी शामिल हैं, कार्ड गणना द्वारा लास वेगास के कैसीनो में बड़ी मात्रा में पैसे बनाते हैं। पहले मना करने के पश्चात कैम्पबेल अनिच्छा से टीम का हिस्सा बन जाता है जिससे वह मेडिकल स्कूल की फ़ीस अदा कर सके। टीम उसे अपनी सारी चालें समझाती है तथा एक प्रायोगिक परीक्षण के पश्चात वह टीम का फिशर के साथ "बिग प्लेयर" बन जाता है। पात्र जिम स्टर्जैस — बैन कैम्पबेल केविन स्पेसी — प्रोफेसर मिकी रोज़ा केट बोज़वर्थ — जिल टेलर लॉरेंस फ़िशबर्न — कोल विलियम्स एरोन यू — चोई लाएज़ा लापेरा — कियाना जैकब पिट्स — फिशर जैक मैकगी — टैरी जोश गैड — माइल्स कोनोली सैम गोल्ज़ारी — कैम अज़ेज़ी हैलन कैरी — ऐलन कैम्पबेल सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0478087 21 श्रेणी:अंग्रेज़ी फ़िल्में