Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रेडियो सिटी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|150px रेडियो सिटी भारत का एक गैर शासकीय रेडियो स्टेशन है। इसका प्रसारण ९१.१ मेगाहर्ट्ज़ पर होता है। इस रेडियो स्टेशन कि शुरुआत सबसे पहले मुंबई से २००४ में हुई। अब यह भारत के कई शहरों और महानगरों में एक प्रचलित रेडियो स्टेशन है। इसकीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिस. अपूर्वा पुरोहित हैं। इतिहास सन् 1995 में सर्वोच्च न्यायालय ने एक बड़े फैसले में हवाई तरंगों पर सरकार का एकाधिकार समाप्त कर दिया जिससे निजी एफ एम चैनलों को शुरुआत के मार्ग प्रशस्त हो गया, जिससे मार्च 2000 में सरकार ने देश के 40 बड़े शहरो में 108 रेडियो स्टेशनों के लाइसेंसे देने के लिए खुली बोली लगायी। 3 जुलाई सन् 2001 में देश का पहला निजी एफ.एम. चैनल रेडियो सिटी, बैंगलौर से आरंभ हुआ और बाद के वर्षों में इसके भारत के दूसरे शहरों से भी इसका प्रसारण आरम्भ किया गया। रेडियो सिटी के कार्यक्रमों का प्रसारण हिंदी और अंग्रेजी के अलावा भारत के कई दूसरे क्षेत्रीय भाषाओं में भी होता है। यह भारत में सबसे प्रसिद्ध और सुने जाने वाले एफ एम स्टशनों में से एक है। आर. शाहिद मास मीडिया, जामिया मिल्लिया इस्लामिया के द्वारा सम्पादित प्रसारण रेडियो सिटी का प्रसारण भारत के कई मुख्य शहरों में होता है : अहमदाबाद अहमदनगर अकोला बंगलौर चेन्नई कोयंबतूर दिल्ली जयपुर जलगांव हैदराबाद लखनऊ मुंबई नागपुर नांदेड़ पुणे सांगली सोलापुर सूरत वडोदरा विशाखापत्तनम बाहरी कड़ियाँ रेडियो सिटी की अधिकारिक वेबसाइट इन्हें भी देखें रेडियो रेडियो मिर्ची बिग एफएम (रेडियो) आकाशवाणी माय एफएम श्रेणी:रेडियो श्रेणी:भारत के रेडियो चैनल श्रेणी:मनोरंजन