Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कैरोल मॉरिस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कैरोल मॉरिस Carol Morris (cropped).jpg मॉरिस 1958 में कोपेनहेगन में ड्रेक विश्वविद्यालय कैरोल लावर्न मॉरिस 1936 04 08 ओमाहा, नेब्रास्का, अमेरिका 1.7 नीला भूरा मिस आयोवा 1954 मिस आयोवा यूएसए 1956 मिस यूएसए 1956 मिस यूनीवर्स 1956 मिस आयोवा 1954 (विजेता) मिस अमेरिका 1954 (अविजित) मिस आयोवा यूएसए 1956 (विजेता) मिस यूएसए 1966 (विजेता) मिस यूनीवर्स 1956 (विजेता) एडवर्ड बर्क कैरोल ऐन लावर्न मॉरिस (जन्म 8 अप्रैल 1936) एक अमेरिकी अभिनेत्री, मॉडल और सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता हैं, जो मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के पाँचवें संस्करण (1956) में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली दूसरी मिस यूएसए बनीं। उन्हें स्वीडन की मिस यूनीवर्स 1955 हिल्लेवी रोमबिन ने ताज पहनाया था। प्रारंभिक जीवन मॉरिस का जन्म ओमाहा, नेब्रास्का में एक पादरी के घर इकलौती संतान के रूप में हुआ था। उनका परिवार पहले स्कॉट सिटी, कंसास चला गया, जहाँ उन्होंने प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद वे ओटुम्वा, आयोवा चली गईं, जहाँ उन्होंने ओटुम्वा हाई स्कूल से पढ़ाई की और अपनी कक्षा के 300 छात्रों में चौथे स्थान पर रहीं। मॉरिस एक चैम्पियन तैराक थीं और लाइफगार्ड के रूप में भी काम करती थीं, चर्च के कोयर में गाना गाती थीं और वायलिन बजाती थीं।http://data.desmoinesregister.com/famous-iowans/carol-morris Famous Iowans - Morris, Carol The Des Moines Register 2010-12-23 2019-08-13 https://web.archive.org/web/20190813145107/https://data.desmoinesregister.com/famous-iowans/carol-morris dead उन्होंने डेस मोइनेस, आयोवा के ड्रेक यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की जहाँ वे कप्पा अल्फा थीटा की बीटा कप्पा चैप्टर की सदस्य थींhttps://www.kappaalphatheta.org/blog Blog Kappa Alpha Theta August 4, 2019 Kappa Alpha Theta और कॉलेज की तैराकी टीम की सम्मानित सदस्य भी थीं।https://qctimes.com/lifestyles/announcements/miss-universe-pageant-held-in-ottumwa-yeah-right/article_9856ec60-4665-11df-99da-001cc4c03286.html Miss Universe pageant held in Ottumwa? Yeah, right Doug Smith The Quad-City Times 16 जुलाई 2025 https://web.archive.org/web/20170810051349/http://qctimes.com/lifestyles/announcements/miss-universe-pageant-held-in-ottumwa-yeah-right/article_9856ec60-4665-11df-99da-001cc4c03286.html 10 अगस्त 2017 dead कैरियर मॉरिस 5 फुट 7 इंच लंबी 131 पाउंड वजन वाली युवती बनीं, जिनकी नीली आँखें थीं और गहरे भूरे लगभग काले रंग के बाल थे और उनका फिगर 36-25-36 इंच था। जिस पहले सौंदर्य प्रतियोगिता में उन्होंने भाग लिया और जीता वह मिस ओटुम्वा प्रतियोगिता थी। उस समय मॉरिस हाई स्कूल में थीं और साउथ ओटुम्वा बूस्टर्स क्लब ने उन्हें प्रायोजित किया था।http://qctimes.com/lifestyles/announcements/article_9856ec60-4665-11df-99da-001cc4c03286.html Miss Universe pageant held in Ottumwa? Yeah, right Dave Smith April 13, 2010 Quad-City Times 2010-12-23 https://web.archive.org/web/20160820183911/http://qctimes.com/lifestyles/announcements/article_9856ec60-4665-11df-99da-001cc4c03286.html 20 अगस्त 2016 dead ड्रेक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते हुए उन्होंने मिस आयोवा 1954 सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लिया और जीत हासिल की। इसके बाद मॉरिस ने मिस अमेरिका 1955 प्रतियोगिता में आयोवा का प्रतिनिधित्व किया। उस प्रतियोगिता के टैलेंट राउंड में उन्होंने स्टार्डस्ट गाना वायलिन पर बजाया। मॉरिस ने 1956 का मिस यूएसए प्रतियोगिता जीता जिसमें 43 प्रतिभागी थे और जो लॉन्ग बीच, कैलिफ़ोर्निया में आयोजित हुआ था।Emily Belser International News Service Miami Daily News Cox Enterprises Miami, FL Iowa Girl Is Miss U.S. In World Beauty Bid https://news.google.com/newspapers?nid=2206&dat=19560719&id=FgxgAAAAIBAJ&sjid=RekFAAAAIBAJ&pg=2416,1004324&hl=en July 19, 1956 March 25, 2015 January 25, 2020 https://web.archive.org/web/20200125222325/https://news.google.com/newspapers?nid=2206&dat=19560719&id=FgxgAAAAIBAJ&sjid=RekFAAAAIBAJ&pg=2416,1004324&hl=en dead Associated Press Toledo Blade Iowa Beauty Wins Title of Miss U.S.A. 2 https://news.google.com/newspapers?nid=1350&dat=19560719&id=cLpOAAAAIBAJ&sjid=uwAEAAAAIBAJ&pg=5210,5829290 July 19, 1956 January 10, 2015 इसके बाद उन्होंने उसी साल लॉन्ग बीच में ही आयोजित 1956 मिस यूनिवर्स सौंदर्य प्रतियोगिता में 29 प्रतिभागियों को हराकर खिताब जीता। मिस यूनिवर्स रहते हुए मॉरिस ने राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमैन और हर्बर्ट हूवर से मुलाकात की और बॉब होप के साथ अमेरिकी सैनिकों का मनोरंजन किया। वे अपने शहर ओटुम्वा वापस लौटीं तो उनके स्वागत में अब तक का सबसे बड़ा जश्न मनाया गया। उनके सम्मान में एक परेड निकाली गई जिसमें आयोवा के गवर्नर लियो होएग और चार फुट ऊँची मिस यूनिवर्स ट्रॉफी भी शामिल थी। 1956 और 1957 में वे व्हाट्स माय लाइन और टु टेल द ट्रुथ शो में मिस्ट्री गेस्ट के तौर पर भी नजर आईं।To Tell the Truth https://www.youtube.com/watch?v=H6NO9pF4l78 YouTube 13 May 2024 मिस यूनिवर्स का कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्होंने अभिनय करियर शुरू किया। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने पर पुरस्कार स्वरूप उन्हें एक साल का फिल्म कॉन्ट्रैक्ट भी मिला था।http://miss2011.com/2010/02/23/carol-morris-miss-universe-1956/ Miss 2011 WordPress.com 2010-12-23 dead https://web.archive.org/web/20100816074641/http://miss2011.com/2010/02/23/carol-morris-miss-universe-1956/ 2010-08-16 उनकी पहली फिल्म क्रेज़ी लव थी, जिसमें उन्होंने जेफ चैंडलर के साथ अभिनय किया। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज़ में काम किया। मॉरिस का आख़िरी रोल 1962 में बनी पैराडाइज़ एली में था, जिसे 1978 में आई उसी नाम की प्रसिद्ध फिल्म से भ्रमित नहीं करना चाहिए। 30 जून 1959 को शिकागो में उन्होंने 45 वर्षीय एडवर्ड जी. "बज" बर्क से विवाह किया, जो ह्यूस्टन, टेक्सस के एक तेल कुओं में निवेशक थे; दोनों ने पिछले ईस्टर पर सगाई की थी।"Carol Morris is Bride of Texas Man." Carol [IA] Daily Times, 2 July 1959. उनका एक बेटा क्रिस्टोफर 18 अप्रैल 1960 को ह्यूस्टन में पैदा हुआ।"Miss Universe '57 Greets New Son." Valley Times, 19 April 1960. इसके बाद इस दंपत्ति के दो और बच्चे हुए। उनके पहले पति की मृत्यु के बाद उन्होंने दोबारा विवाह किया और एक और बच्चा हुआ। वर्तमान में उनकी एक नातिन (पोती) है। 2010 तक वह अपने पति के साथ टेक्सस में रह रही थीं। 2015 तक वह एकमात्र मिस आयोवा यूएसए थीं जिन्होंने मिस यूएसए का खिताब जीता था। वे अभी भी मिस आयोवा यूएसए प्रतियोगिता में सक्रिय रहती हैं। सन्दर्भ 30em बाहरी कड़ियाँ कैरोल मॉरिस आयोवा मिस 2011 - कैरोल मॉरिस मिस यूनिवर्स 1956 यूनिवर्सल इंटरनेशनल न्यूज़ मूवी क्लिप। 0606417 SWE हिल्लेवी रोमबिन मिस यूनिवर्स 1956 PER ग्लैडिस जेंडर श्रेणी:1936 में जन्मे लोग श्रेणी:विश्व सुन्दरी श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:सुन्दरता प्रतियोगिता श्रेणी:मिस यूनीवर्स श्रेणी:अंतर्राष्ट्रीय सुन्दरता प्रतियोगिता श्रेणी:विश्व सुन्दरी विजेता श्रेणी:मिस यूनिवर्स विजेता