411 REFERENCE · Wikipedia
गुलशन राय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गुलशन राय yes 1924 3 2 लाहौर, पंजाब, ब्रिटिश भारत yes 2004 10 11 1924 3 2 मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत भारतीय फ़िल्म निर्माता, फ़िल्म वितरक राजीव राय (बेटे)
गुलशन राय (2 मार्च 1924 - 11 अक्टूबर 2004) एक भारतीय फिल्म निर्माता और वितरक थे। उन्होंने 1970 के दशक में यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित और 1990 के दशक में अपने बेटे राजीव राय द्वारा निर्देशित कई सफल फिल्मों का निर्माण किया।
गुलशन का जन्म 1924 में ब्रिटिश भारत (अब पाकिस्तान में) लाहौर, पंजाब में हुआ था। भारत के विभाजन के बाद वह 1947 में बॉम्बे (अब मुम्बई) चले गए। उन्होंने हिन्दी फिल्म उद्योग में एक वितरक के रूप में अपना करियर शुरू किया। 1970 में, उन्होंने अपनी उत्पादन कंपनी त्रिमूर्ति फिल्म्स की शुरुआत की और पहली फिल्म जॉनी मेरा नाम निर्मित की जो सफल रही थी। 1970 के दशक में, उनकी यश चोपड़ा निर्देशित फिल्मों ने अमिताभ बच्चन को एक सुपरस्टार बनाया और पटकथा लेखकों सलीम-जावेद के लिए सफल करियर प्रारंभ किया। उल्लेखनीय फिल्में दीवार (1975) और त्रिशूल (1978) थीं।मल्टीस्टारर फिल्म बनाने के लिए मशहूर थे गुलशन राय http://hindi.webdunia.com/article/bollywood-focus/मल्टीस्टारर-फिल्म-बनाने-के-लिए-मशहूर-थे-गुलशन-राय-114030100090_1.htm 30 सितम्बर 2018 वेबदुनिया 1 मार्च 2014 1980 और 90 के दशक में, उन्होंने अपने बेटे राजीव राय द्वारा निर्देशित एक्शन शैली में फिल्मों का निर्माण किया, और वह उनके संगीत (कल्याणजी-आनंदजी और बाद में विजू शाह द्वारा रचित) के लिए उल्लेखनीय थीं। वह त्रिदेव (1989), विश्वात्मा (1992), मोहरा (1994) और गुप्त (1997) हैं।
हालांकि, 2000 के दशक में राजीव की फिल्में, प्यार इश्क और मोहब्बत और असंभव के साथ त्रिमूर्ति फिल्म्स को असफलताओं का सामना करना पड़ा। दोनों ही फिल्म अर्जुन रामपाल को नायक के रूप में शुरुआत करने का प्रयास थीं लेकिन फ्लॉप हो गई और सफल नायक होने में अर्जुन असमर्थ रहे। 80 की उम्र में लंबी बीमारी के बाद 11 अक्टूबर 2004 को मुंबई में गुलशन राय की मृत्यु हो गई। वह पद्मश्री प्राप्तकर्ता थे।
निर्मित फिल्मों की सूची
वर्ष फ़िल्म टिप्पणी1970 जॉनी मेरा नाम पहली निर्मित फ़िल्म 1973जोशीला1975दीवार विजेता, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार 1977ड्रीम गर्ल1978त्रिशूल1982विधाता सुभाष घई द्वारा निर्देशित 1985युद्ध बेटे राजीव राय द्वारा निर्देशित 1989त्रिदेव1992विश्वात्मा1994मोहरा1997गुप्त2001प्यार इश्क और मोहब्बत2004असंभव
सन्दर्भ
श्रेणी:1924 में जन्मे लोग
श्रेणी:२००४ में निधन
श्रेणी:पद्मश्री प्राप्तकर्ता
श्रेणी:हिन्दी फ़िल्मों के निर्माता
श्रेणी:फ़िल्म वितरक