411 REFERENCE · Wikipedia
लिथुआनिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Lietuvos Respublika लिथुआनिया गणराज्य लिथुआनिया Flag of Lithuania.svg Coat of Arms of Lithuania.svg EU-Lithuania.svg red Europe orange the European Union light yellow EU-Lithuania.svg "Tautos jėga vienybėje""देश की शक्ति एकता में है" Tautiška giesmė लिथुआनियाई भाषा लिथुआनियाई लोग विल्ञुस 54 41 N 25 19 E capital एकात्मक संसदीय गणतंत्र राष्ट्रपति डालिया ग्रयबौस्कैते प्रधानमंत्री अल्गिरदस बुतकेचियस संसद के अध्यक्ष लोरेता ग्रौज़िनियने स्वतंत्रता रूस/जर्मनी से (1918) First mention of Lithuania 14 फ़रवरी 1009 Coronation of Mindaugas 6 जुलाई 1253 Personal union with Poland 2 फ़रवरी 1386 Creation of the Polish–Lithuanian Commonwealth 1569 Partitions of the Commonwealth 1795 Independence declared 16 फ़रवरी 1918 1st Soviet occupation 15 जून 1940 2nd Soviet occupation 1944 Independence restored 11 मार्च 1990 1 मई 2004 123rd 1 E10 65,200 25,173 1.35% 3,555,179 130th 2009 52 134 120th $107 billionLithuania https://web.archive.org/web/20121017064044/http://www.imf.org/external/pubs/ft/weo/2009/02/weodata/weorept.aspx?sy=2006&ey=2009&scsm=1&ssd=1&sort=country&ds=.&br=1&c=946&s=NGDPD,NGDPDPC,PPPGDP,PPPPC,LP&grp=0&a=&pr.x=66&pr.y=2 17 अक्तूबर 2012 , International Monetary Fund, Accessed 2009-10-01 2020 $38,605 $56 billion 2020 $19,883 0.834 http://hdr.undp.org/sites/default/files/hdr14-summary-en.pdf 2014 Human Development Report Summary 2014 27 July 2014 संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम 21–25 https://web.archive.org/web/20160729080443/http://hdr.undp.org/sites/default/files/hdr14-summary-en.pdf 29 जुलाई 2016 live 35वाँ 2014 steady 36 2003 medium Euro (€) EUR EET +2 EEST +3 yyyy-mm-dd (CE) right .lt1 370 Also .eu, shared with other European Union member states.
लिथुआनिया यूरोप महाद्वीप के उत्तरी भाग में बाल्टिक सागर के किनारे स्थित एक देश है। लिथुआनिया मार्च 1990 में USSR से स्वतंत्र हुआ, एवं जून 1990 में USSR से अलग हुआ था। यह तीन बाल्टिक देशों (लिथुआनिया, लातविया और ऍस्तोनिया) में से सबसे बड़ा है। इसकी राजधानी विल्नुस है। २०१२ में इसकी आबादी लगभग ३० लाख थी। लिथुआनियाई लोग एक बाल्टिक समुदाय हैं और लिथुआनियाई भाषा हिन्द-यूरोपीय भाषा परिवार की बाल्टिक शाखा की केवल दो जीवित भाषाओं में से एक है (दूसरी लातवियाई है)। कहा जाता है कि लिथुआनियाई भाषा ने हमेशा शुद्धता व आदिम हिन्द-यूरोपी भाषा से निकटता बनाई रखी है और संस्कृत भाषा के बहुत समीप है।Reconstruction of Nations: Poland, Ukraine, Lithuania, Belarus, 1569-1999 https://web.archive.org/web/20130929074331/http://books.google.com/books?id=QJhMhTKw-vgC 29 सितंबर 2013 , Timothy Snyder, pp. 96, Yale University Press, 2003, ISBN 9780300128413, ... The idea that the Lithuanian language is very closely related to Sanskrit, a view which is justified in qualified form in philology, remains in the popular mind as a powerful national idea to this day ...
इतिहास
१४वीं शताब्दी में लिथुआनिया यूरोप का सबसे बड़ा देश हुआ करता था। आधुनिक बेलारूस व युक्रेन के साथ-साथ पोलैन्ड और रूस के कई हिस्से लिथुआनिया महाड्यूक राज्य के भाग थे। १५६९ में लुबलिन संधि के तहत पोलैन्ड और लिथुआनिया एक द्विराष्ट्रीय 'पोलिश-लिथुआनियाई महाकुल' नामक परिसंघ में जुड़ गए। यह लगभग १५०-२०० वर्षों तक सलामत रहा लेकिन १७२२ से १७९५ काल में पड़ोसी देशों ने इसे धीरे-धीरे तोड़ दिया। लिथुआनिया के अधिकतर भूभाग पर रूसी साम्राज्य का अधिकार हो गया।
प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान १९१७ में रूस में अक्टूबर समाजवादी क्रांति हुई जिस से रूसी साम्राज्य टूटा और सोवियत संघ ने जन्म लिया। इस उथल-पुथल का लाभ उठाते हुए १६ फ़रवरी १९१८ को लिथुआनियाई राजनैतिक नुमाइन्दो ने 'लिथुआनिया के स्वतंत्रता विधेयक' पर हस्ताक्षर किये और लिथुआनिया को एक आज़ाद राष्ट्र घोषित कर दिया। १९४० में, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, सोवियत संघ ने लिथुआनिया पर क़ब्ज़ा कर लिया और उसे लिथुआनियाई सोवियत समाजवादी गणतंत्र के नाम से गठित करके अपना भाग बना लिया। जल्द ही नात्ज़ी जर्मनी की फ़ौजों ने उन्हें निकालकर स्वयं लिथुआनिया पर नियंत्रण कर लिया। १९४४ में जब जर्मनी हारने लगा तो उसने अपनी सेनाएँ लिथुआनिया से हटा लीं और सोवियत संघ ने वापस लिथुआनिया पर अधिकार जमा लिया।DK Eyewitness Travel Guide: Estonia, Latvia, and Lithuania https://web.archive.org/web/20140921195327/http://books.google.com/books?id=P5xDorku1HIC 21 सितंबर 2014 , Howard Jarvis, John Oates, pp. 214, Penguin, 2011, ISBN 9780756684662, ... As the chaos of World War I and the 1917 Revolution weakened Russia, an elected council in Vilnius declared Lithuanian independence on 16 फ़रवरी 1918 ...
१९९० में जब सोवियत संघ कमज़ोर पड़ा तो ११ मार्च १९९० को लिथुआनिया अपनी अलग स्वतंत्रता घोषित करने वाला पहला सोवियत गणतंत्र बना। आधुनिक लिथुआनिया यूरोपीय संघ, यूरोपीय परिषद और नाटो का सदस्य है और इसकी आर्थिक बढ़ौतरी का दर यूरोप के सबसे तेज़ देशों में से एक है। २००७-२०१० काल के विश्व आर्थिक मंदी का असर इस देश पर भी हुआ था लेकिन उसके बाद से अर्थव्यवस्था फिर से तेज़ी से विकसित हो रही है।Doing Business with Lithuania https://web.archive.org/web/20140921193836/http://books.google.com/books?id=0KWJf6mVorEC 21 सितंबर 2014 , pp. 16, GMB Publishing Ltd, 2005, ISBN 9781905050628, ... Lithuania has one of the fastest growing economies in Central and Eastern Europe with the private sector now producing approximately 80 per cent of the country's GDP ...
इन्हें भी देखें
विल्नुस
सोवियत संघ
लातविया
सन्दर्भ
2
श्रेणी:यूरोप के देश
श्रेणी:लिथुआनिया