Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ट्रॉय (फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ट्रॉय ट्रॉय डीवीडी कवर.jpeg डीवीडी कवर वुल्फगैंग पीटरसन वुल्फगैंग पीटरसन डायना रेठबन कॉलिन विल्सन डेविड बेनिओफ इलियाड होमर ब्रैड पिट एरिक बाना ऑरलैंडो ब्लूम डायने क्रूगर ब्रायन कॉक्स शॉन बेन ब्रेंडन ग्लीसन पीटर ओ'टूल जेम्स हॉर्नर रॉजर प्रैट पीटर ऑनेस वार्नर ब्रोस पिक्चर्स हेलेना प्रोडक्शंस लैटिना पिक्चर्स रेडियंट प्रोडक्शंस प्लान बी एंटरटेनमेंट नीमर स्टूडियोज वार्नर ब्रोस पिक्चर्स 2004 05 13 कान 2004 05 14 १६३ मिनट संयुक्त राज्य संयुक्त राजशाही माल्टा अंग्रेजी १८५ मिलियन डॉलरhttp://edition.cnn.com/2005/US/10/10/past.profile.troy/ 'Troy' a mediocre epic CNN.com 10 October 2005 15 March 2018 https://web.archive.org/web/20180316023921/http://edition.cnn.com/2005/US/10/10/past.profile.troy/ 16 मार्च 2018 livehttp://articles.latimes.com/2005/feb/27/opinion/op-outsource27 Is 'King Fu Hustle' Un-American? लॉस एंजिल्स टाइम्स 27 February 2005 Klein Christina 15 March 2018 https://web.archive.org/web/20151018044956/http://articles.latimes.com/2005/feb/27/opinion/op-outsource27 18 अक्तूबर 2015 live ४९७.४ मिलियन डॉलरTroy (2004) https://web.archive.org/web/20110902003829/http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=troy.htm 2 सितंबर 2011 . बॉक्स ऑफ़िस मोजो. Retrieved 2010-12-03. ट्रॉय २००४ की एक ऐतिहासिक युद्ध ड्रामा फिल्म है। वुल्फगैंग पीटरसन द्वारा निर्देशित और डेविड बेनिओफ द्वारा लिखित इस फिल्म में ब्रैड पिट, एरिक बाना और ऑरलैंडो ब्लूम समेत कलाकारों की एक विशाल टुकड़ी ने अभिनय किया है। यह होमर के इलियाड पर शिथिल रूप से आधारित है; फ़िल्म में एक दशक तक चले ट्रोजन युद्ध की पूरी कहानी को संक्षेप में कुछ हफ़्तों के काल में सीमित कर दर्शाया गया है। फिल्म में अकिलीज़ अपने मायरमिड योद्धाओं का नेतृत्व करते हुए शेष ग्रीक सेना के साथ ऐतिहासिक शहर ट्रॉय पर हमला करता है, जिसकी रक्षा हेक्टर की ट्रोजन सेना कर रही थी। ट्रॉय ने दुनिया भर में ४९७ मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की, और इस कारण यह कुछ समय तक बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कमाई करने वाली फ़िल्मों की सूची में ६०वें स्थान पर रही। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइन के लिए अकादमी पुरस्कार का नामांकन प्राप्त किया और यह २००४ की आठवीं सर्वाधिक कमाई वाली फिल्म थी। कथानक मायसीने के राजा अगामेमनन और थेस्ली के राजा ट्रायोपस की सेनाओं के बीच एक लड़ाई टल जाती है, जब अगामेमनन की ओर से लड़ते हुए महान योद्धा अकिलीज़ एक एकल मुकाबले में ट्रायोपस के चैंपियन, बोगरीस को हरा देता है। परिमाणस्वरूप, थेस्ली राज्य अगामेमनन के अंतर्गत ग्रीक राज्यों के एक गठबंधन में शामिल हो गया। ट्रॉय का राजकुमार हेक्टर अपने छोटे भाई पेरिस के साथ स्पार्टा के राजा, मेनीलेयस के साथ एक शांति संधि पर बातचीत करता है। हालाँकि पेरिस के मेनीलेयस की पत्नी, हेलेन के साथ प्रेम-संबंध हैं और वह वापस अपने घर लौटते समय हेलेन को भी अपने जहाज पर ले आता है। जब मेनीलेयस को यह पता चलता है, तो वह अपने बड़े भाई अगामेमनन से मिलता है, और उसे ट्रॉय को हराने में सहायता करने को कहता है। अगामेमनन इस बात पर सहमत हो जाता है, क्योंकि ट्रॉय पर विजय प्राप्त करने से ईजियन सागर पर उसका अधिकार हो जाएगा। वह इथाका के राजा, ओडीसियस को अकिलीज़ को मनाने के लिए भेजता है। अकिलीज़, जो अगामेमनन को नापसंद करता है, अपनी मां के समझाने पर युद्ध में जाने का फैसला करता है, क्योंकि वह उससे कहती है कि भले ही वह युद्ध में मर भी जाए, लेकिन इससे वह हमेशा के लिए गौरवशाली हो जाएगा। ट्रॉय पहुँचने पर जब हेक्टर और पेरिस हेलेन का परिचय राजा प्रायम से करवाते हैं, तो पहले तो वह निराश हो जाते हैं, लेकिन फिर हेलेन का स्वागत करते हैं और युद्ध की तैयारी करने का फैसला करते हैं। ग्रीक सेना अंततः आक्रमण करती है और अकिलीज़ और उसके मायरमिड योद्धाओं के पराक्रम की बदौलत ट्रोजन बीच पर अधिकार कर लेती है। अकिलीज़ इसके बाद अपोलो के मंदिर को लूटता है, और वहां की पुजारिन और पेरिस और हेक्टर की बहन ब्राइसेइयस को बंदी बना कर ले जाता है। जब अगामेमनन ब्राइसेइयस को अपने पास रख लेता है, तो अकिलीज़ क्रोधित हो जाता है, और निर्णय लेता है कि इससे आगे युद्ध में वह अगामेमनन की सहायता नहीं करेगा। ट्रॉय की दीवारों के बाहर पार्ले के दौरान ट्रोजन और ग्रीक सेनाएं मिलती हैं, और पेरिस शहर को बख्शने के बदले में हेलेन के हाथ के लिए मेनीलेयस के साथ एकल युद्ध का प्रस्ताव रखता है। अगामेमनन, हालाँकि, इस द्वंद के परिणाम की परवाह किए बिना शहर को कब्जाने का इरादा रखता है। मेनीलेयस पेरिस को जख्मी कर देता है, जिससे वह हेक्टर के पीछे छिप जाता है; जब मेनीलेयस अपनी जीत के बावजूद पेरिस को मारने का प्रयास करता है, तो वह खुद हेक्टर के हाथों मारा जाता है। इसके बाद छिड़ी लड़ाई में, हेक्टर एजैक्स को मार देता है और कई ग्रीक सैनिक ट्रोजन के बचावदल की चपेट में आ जाते हैं। ओडीसियस के आग्रह पर अगामेमनन वापस लौटने का आदेश दे देता है। वह ब्राइसेइयस को उनके मनोरंजन के लिए ग्रीक सैनिकों को दे देता है, लेकिन अकिलीज़ जाकर उसे बचा लेता है। उस रात बाद में, ब्राइसेइयस उसे मारने के लिए अकिलीज़ के कक्ष में घुस जाती है, लेकिन इसके विपरीत वह उसके प्यार में पड़ जाती है। अकिलीज़ तब ट्रॉय को छोड़कर वापस चले जाने का संकल्प करता है, लेकिन बात उसके चचेरे भाई और शिष्य पैट्रोक्ल्स को निराश कर देती है। हेक्टर की आपत्तियों के बावजूद, प्रायम उसे ट्रोजन समुद्र तट पर वापस जाने और ग्रीक सेना को वहां से खदेड़ने का आदेश देता है। इस हमले से ग्रीक सेना एकजुट हो जाती है और मायरमिड योद्धा लड़ाई में लौट आते हैं। हेक्टर अकिलीज़ समझकर एक योद्धा को एकल द्वन्द में हरा कर मार देता है, लेकिन फिर उसे पता चलता है कि वह वास्तव में पेट्रोक्लस था। इससे व्याकुल, दोनों सेनाएं उस दिन के लिए युद्ध रोक देती हैं। अकिलीज़ को उसके चचेरे भाई की मृत्यु की सूचना दी जाती है और वह प्रतिशोध लेने की घोषणा करता है। हेक्टर, दूसरी तरफ, अपनी पत्नी एंड्रोमाकी को ट्रॉय के नीचे एक गुप्त सुरंग दिखाता है; यदि वह मर जाए और शहर पर कब्ज़ा हो जाए, तो वह एंड्रोमाकी को उनके बच्चे और शेष बचे लोगों को शहर से बाहर माउंट इडा की ओर ले जाने का निर्देश देता है। अगले दिन, अकिलीज़ ट्रॉय के बाहर आता है और हेक्टर को ललकारता है; हेक्टर के मारे जाने तक वे दोनों द्वंद्वयुद्ध करते हैं, और फिर अकिलीज़ हेक्टर की लाश को घसीटते हुए ट्रोजन समुद्र तट पर वापस ले जाता है। प्रायम भेष बदलकर अकिलीज़ के शिविर में घुस जाता है और उससे हेक्टर के शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वापस करने की प्रार्थना करता है। अपने कार्यों से शर्मिंदा, अकिलीज़ सहमत हो जाता है और ब्राइसेइयस को प्रायम के साथ ट्रॉय में लौटने की अनुमति दे देता है। इसके अतिरिक्त वह बारह दिन के युद्धविराम का वादा करता है ताकि हेक्टर का अंतिम संस्कार शांतिपूर्वक आयोजित किया जा सके। वह अपने सैनिकों को भी घर वापस लौटने का आदेश दे देता है। अगामेमनन घोषणा करता है कि वह कीमत की परवाह किए बिना ट्रॉय पर कब्ज़ा करके ही रहेगा। ओडीसियस शहर में घुसपैठ करने की योजना तैयार करता है: वह शांति प्रस्ताव के रूप में एक विशाल लकड़ी के घोड़े को बनवाता है, और पास के एक कोव में अपने जहाजों को छिपाते हुए ट्रोजन बीच छोड़ देता है। पेरिस की आपत्ति के बावजूद, जो इस घोड़े को जला देने का अनुरोध करता है, प्रायम ट्रॉय के पुरातत्वविदों द्वारा इस घोड़े को देवताओं को शांत करने के लिए ग्रीक सेना के एक उपहार के रूप में देखे जाने पर इसे शहर में लाने का आदेश देता है। उस रात, घोड़े के अंदर छिपे ग्रीक सैनिक निकल आते हैं, और ग्रीक सेना के लिए शहर के फाटक खोल देते हैं, जो ट्रॉय पर हमले की शुरुआत करते हैं। एंड्रोमाकी और हेलेन तुरंत ट्रोजन लोगों को सुरंग के रास्ते बाहर ले जाने का प्रबंध करते हैं, और पेरिस एनीयस नामक एक युवा लड़के को ट्रॉय की तलवार देता है, और उसे ट्रोजन की रक्षा करने और एक नया घर खोजने का निर्देश देता है। अगामेमनन प्रायम को मार देता है और ब्राइसेइयस को पकड़ लेता है, जो फिर अगामेमनन को मार देता है। अकिलीज़ लड़ते हुए शहर के भीतर अपना रास्ता बनाता हुआ आता है और ब्राइसेइयस के साथ फिर से जुड़ता है। पेरिस, अपने भाई का बदला लेने के लिए, अकिलीज़ की एड़ी में एक तीर चलाता है और फिर उसके शरीर में कई वार करता है। अकिलीज़ सभी तीरों को निकालता है, सिवाय अपने एड़ी के तीर के। फिर वह ब्राइसेइयस से विदाई लेता है, और मरने से पहले उसे पेरिस के साथ निकलते देखता है। इसके बाद, ट्रॉय पर अंततः ग्रीक लोगों ला कब्ज़ा हो जाता है और अकिलीज़ के लिए एक अंतिम संस्कार का आयोजन किया जाता है, जहां ओडीसियस व्यक्तिगत रूप से उसका दाह संस्कार करता है। पात्र ब्रैड पिट – अकिलीज़, ग्रीस का प्रमुख योद्धा और मायरमिडों का नेता एरिक बाना – हेक्टर, ट्रॉय का राजकुमार और ट्रोजन सेनाओं का कमांडर ऑरलैंडो ब्लूम – पेरिस, ट्रॉय का राजकुमार और हेक्टर का छोटा भाई डायने क्रूगर – हेलेन, स्पार्टा की पूर्व रानी जो ट्रॉय की राजकुमारी बन गई। ब्रायन कॉक्स – अगामेमनन, एकजुट ग्रीक राज्यों के राजा शॉन बेन – ओडीसियस, इथाका के राजा ब्रेंडन ग्लीसन – मेनीलेयस, स्पार्टा का राजा और अगामेमनन का छोटे भाई सैफ्रन बरोस – एंड्रोमाकी, हेक्टर की पत्नी जूली क्रिस्टी – थेटिस, अकिलीज़ की मां पीटर ओ'टूल – प्रायम, ट्रॉय का राजा रोज बायर्न – ब्राइसीइस, अपोलो के ट्रोजन मंदिर की पुजारिन गैरेट हेडलंड – पैट्रोक्ल्स, अकिलीज़ के छोटे चचेरे भाई जॉन श्रैपनेल – नेस्टोर, अगामेमनन का सलाहकार नाइगल टेरी – आर्कियोप्टोल्मस, ट्रोजन का उच्च पुजारी जेम्स कॉस्मो – ग्लॉकस, ट्रोजन सेनाओं का उप-कमांडर जूलियन ग्लोवर – ट्रायोपस, थिस्सल का राजा विंसेंट रेगन – युडोरस, मायरमिड योद्धा और अकिलीज़ का दाहिना हाथ ट्रेवर ईव – वेलर टायलर मेन – एजैक्स नाथन जोन्स – बोगरीस, ट्रायोपस का योद्धा परिणाम बॉक्स ऑफिस जब फिल्म पूरी बनकर तैयार हो गई, तो इसकी कुल उत्पादन लागत लगभग १८५ मिलियन डॉलर आंकी गयी थी। इसने ट्रॉय को आधुनिक सिनेमा में निर्मित सबसे महंगी फिल्मों में से एक बना दिया। २००४ के कान फिल्म फेस्टिवल में इसे प्रतियोगिता से बाहर दर्शाया गया था।http://www.festival-cannes.com/en/archives/ficheFilm/id/4196887/year/2004.html Festival de Cannes: Troy 2009-12-05 Festival-Cannes.com https://web.archive.org/web/20140429123302/http://www.festival-cannes.com/en/archives/ficheFilm/id/4196887/year/2004.html 29 अप्रैल 2014 live ट्रॉय ने संयुक्त राज्य अमेरिका में $१३,३३,७८,२५६ की कमाई की है।Troy (2004) http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=troy.htm बॉक्स ऑफ़िस मोजो 2009-12-02 https://web.archive.org/web/20181127064636/https://www.boxofficemojo.com/movies/?id=troy.htm 27 नवंबर 2018 live ट्रॉय ने संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर अपने राजस्व का ७३% से अधिक कमाया। आखिरकार, ट्रॉय ने दुनिया भर में ४९७ मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का व्यवसाय किया, और इस कारण यह कुछ समय तक बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कमाई करने वाली फ़िल्मों की सूची में ६०वें स्थान पर रही। यह २००४ की आठवीं सर्वाधिक कमाई वाली फिल्म थी और वर्तमान में २५० सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। समीक्षाएं ट्रॉय को आलोचकों से मिश्रित समीक्षाऐं मिली। रॉटेन टोमेटोज़ पर, फिल्म २२८ समीक्षाओं के आधार पर ५४% की रेटिंग रखती है, जिसकी औसत रेटिंग ६.०४/१० है। साइट पर फिल्म का वर्णन है: "एक विचित्र, मनोरंजक तमाशा, जिसमें भावनात्मक प्रतिध्वनि की कमी है।"Troy Movie Reviews, Pictures http://www.rottentomatoes.com/m/troy रॉटेन टमेटोज़ 2019-07-19 https://web.archive.org/web/20190515230104/https://www.rottentomatoes.com/m/troy/ 15 मई 2019 live मेटाक्रिटिक पर, फिल्म का स्कोर ४३ समीक्षाओं के आधार पर १०० में से ५६ है, जो "मिश्रित या औसत समीक्षा" दर्शाता है।Other criticism arose with the depiction of the movie missing key elements and characters that were key components in Homer's The Iliad.http://www.metacritic.com/movie/troy Troy Metacritic 22 मार्च 2020 https://web.archive.org/web/20181004114338/https://www.metacritic.com/movie/troy 4 अक्तूबर 2018 live रोजर एबर्ट ने फिल्म को २/४ स्टार रेट करते हुए लिखा "पिट आधुनिक, अति सूक्ष्म, अंतर्मुखी है; वह एक ऐसी भूमिका में जटिलता लाता है जहाँ इसकी आवश्यकता नहीं होती है।"https://www.rogerebert.com/reviews/troy-2004 Troy movie review & film summary (2004) | Roger Ebert Roger Ebert www.rogerebert.com 22 मार्च 2020 https://web.archive.org/web/20190716201418/https://www.rogerebert.com/reviews/troy-2004 16 जुलाई 2019 live कमाई बजट – $१८,५०,००,००० विपणन लागत – $५,००,००,००० प्रथम सप्ताहांत सकल (घरेलू) – $४,६८,६५,४१२ कुल घरेलू सकल – $१३,३३,७८,२५६ कुल विदेशी सकल – $३६,४०,३१,५९६ कुल अंतर्राष्ट्रीय सकल – $४९,७४,०९,८५२ पुरस्कार तथा नामांकन वर्ष पुरस्कार श्रेणी परिणाम २००४ टीन चॉइस पुरस्कार चॉइस मूवी एक्टर: एक्शन - ब्रैड पिट चॉइस मूवी एक्टर: एक्शन चॉइस मूवी एक्टर: एक्शन - ऑरलैंडो ब्लूम चॉइस मूवी: फाइट/एक्शन सीक्वेंस चॉइस मूवी: ब्रेकआउट एक्टर - गैरेट हेडलंड आयरिश फिल्म एंड टेलीविज़न अवार्ड्स बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर इन फ़िल्म/टीवी - पीटर ओ'टूल गोल्डन स्कमौस अवार्ड्स बिगेस्ट डिसअपॉइंटमेन्ट ऑफ द ईयर बेस्ट एक्शन सीक्वेंस ऑफ़ द ईयर (हेक्टर वर्सेज अकिलीज़) स्टिंकर्सबैड मूवी अवार्ड्स वर्स्ट एक्टर - ब्रैड पिट मोस्ट अनॉइंग फेक एक्सेंट (मेल) - ब्रैड पिट वर्ल्ड साउंडट्रैक अवार्ड्स बेस्ट ओरिजिनल सांग रिटन फॉर फिल्म ("रिमेम्बर मी") गोल्डन ट्रेलर अवार्ड्स बेस्ट म्यूज़िक समर २००४ ब्लॉकबस्टर ("ग्रेटेस्ट वॉर" के लिए) २००५ अकादमी पुरस्कार बेस्ट अचीवमेंट इन कॉस्ट्यूम डिज़ाइन - बॉब रिंगवुड एस्केप फिल्म एंड टेलीविज़न म्यूजिक अवार्ड्स टॉप बॉक्स ऑफिस फिल्म्स - जेम्स हॉर्नर अवार्ड्स ऑफ़ द जापानीज अकादमी बेस्ट फॉरन फिल्म हैरी अवार्ड्स फिल्म व्हिच मोस्ट कंट्रिब्यूटेड टू द पब्लिक अंडरस्टैंडिंग एंड ऐप्रीसियेशन ऑफ हिस्ट्री लंदन क्रिटिक्स सर्किल फिल्म अवार्ड्स ब्रिटिश सपोर्टिंग एक्टर ऑफ़ द ईयर - ब्रायन कॉक्स मोशन पिक्चर साउंड एडिटर्स बेस्ट साउंड एडिटिंग इन फॉरन फीचर्स एमटीवी मूवी अवार्ड्स बेस्ट मेल परफॉर्मेन्स - ब्रैड पिट बेस्ट फाइट - ब्रैड पिट, एरिक बाना विज़ुअल इफेक्ट्स सोसाइटी अवार्ड्स आउटस्टैंडिंग सपोर्टिंग विज़ुअल इफेक्ट्स इन अ मोशन पिक्चर वर्ल्ड स्टंट अवार्ड्स बेस्ट फाइट बेस्ट स्टंट को-ऑर्डिनेटर एंड/और २nd यूनिट डायरेक्टर - साइमन क्रेन २००८ अकैडमी ऑफ साइंस फिक्शन, फैंटसी & हॉरर फ़िल्म्स बेस्ट डीवीडी स्पेशल एडिशन रिलीज़ (डायरेक्टर्स कट: अल्टीमेट कलेक्टर्स एडिशन) सन्दर्भ 2 विस्तृत पठन Petersen, Daniel (2006). Troja: Embedded im Troianischen Krieg (Troy: Embedded in the Trojan War). HörGut! Verlag. 3-938230-99-1. Winkler, Martin M. (2006). Troy: From Homer's Iliad to Hollywood Epic. Blackwell Publishing. 1-4051-3183-7. Proch, Celina/Kleu, Michael (2013). Models of Maculinities in Troy: Achilles, Hector and Their Female Partners, in: A.-B. Renger/J. Solomon (ed.): Ancient Worlds in Film and Television. Gender and Politics, Brill, pp. 175–193, 9789004183209. बाहरी कड़ियाँ Troy (film) ट्रॉय http://troymovie.warnerbros.com Troy_(film) ट्रॉय Troy_(film) ट्रॉय troy ट्रॉय troy ट्रॉय Troy_(film) ट्रॉय