411 REFERENCE · Wikipedia
गणगौर घाट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गणगौर घाट (अंग्रेज़ी: Gangaur Ghat) जिसे गणगौरी घाट भी कहते हैं। यह एक घाट है जो भारत के राजस्थान राज्य के उदयपुर ज़िले की पिछोला झील के निकट स्थित है। साथ ही इस घाट के नजदीक जगदीश चौक भी है यह बागोर-की-हवेली दर्शनीय स्थल का एक लोकप्रिय हिस्सा है।
== अवलोकन ==
गणगौर घाट जो कि उदयपुर ज़िले का एक लोकप्रिय स्थल जहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
=== गणगौर त्यौहार ===
गणगौर राजस्थान राज्य का एक प्रसिद्ध स्थानीय त्यौहार है यह त्यौहार मुख्यतः महिलाओं का है।
गणगौर का पारंपरिक जुलूस सिटी पैलेस से शुरू होता है, और शहर के कई अन्य जगहें, जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरता हैं। जुलूस की अध्यक्षता एक पुरानी पालकी, रथ, बैलगाड़ी और लोक कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया जाता है। जुलूस के पूरा होने के बाद, गण और गौरी की मूर्तियां इस घाट में लाई जाती हैं और यहाँ से पिछोला झील में विसर्जित किया जाता है।
=== जल-झूलनी एकादशी ===
जल-झूलनी एकादशी या जल-झूलनी ग्यारस एक लोकप्रिय कार्यक्रम है जो गणगौर घाट पर मनाया जाता है। शुक्ल पक्ष के और कृष्ण पक्ष के ग्यारहवें दिन शहर के अलग-अलग जगहों पर जुलूस निकाले जाते हैं और पिछोला झील गणगौर घाट पर लोग बाल कृष्ण (कृष्ण) को झूला झुलाते हैं।
== इन्हें भी देखें ==
उदयपुर
उदयपुर के दर्शनीय स्थल
पिछोला झील
सिटी पैलेस, उदयपुर
गणगौर
बागोर-की-हवेली
== सन्दर्भ ==