Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

द हार्डी बॉयज़

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|पुनः रचे द टावर ट्रेज़र संस्करण का कवर, पहली हार्डी बॉयज़ पुस्तक द हार्डी बॉयज़ (The Hardy Boys), फ्रैंक और जो हार्डी, दो काल्पनिक पात्र है जो बच्चों के लिए लिखी रहस्यमयी पुस्तकों की शृंखला में चित्रित किए गए है। इन पात्रों को एडवर्ड स्ट्रेटमेयर ने रचा था जो स्ट्रेटमेयर सिंडिकेट नामक पुस्तक-छापने वाली कम्पनी के संस्थापक थे और इनकी पुस्तकें कई गुमनाम लेखकों द्वारा कई वर्षों तक लिखी जाती रही है। सभी पुस्तकों को एक झूठे नाम फ्रेंकलिन डब्ल्यू डिक्सन के नाम से प्रकाशित किया गया है। द हार्डी बॉयज़ की शुरुआत १९२७ में हुई थी और उसके बाद वे कई प्रकार के बदलावों से गुज़र चुके है, १९५९ में पुस्तकों को पुनः इस प्रकार लिखा गया जिससे जातीय वाद हटाया जा सके। किताबों को बेहद साधारण ढंग से लिखा गया ताकि वे टेलिविज़न से प्रतियोगिता कर सके। कुछ समीक्षकों का यह मानना था की हार्डी बॉयज़ में किए गए बदलाव के करण वे कानून के प्रति बेहद निष्ठावान बन गए और साथ ही "अमीर युवा श्रेणी के एजंट बन गए"वेस्टफह्ल (2000), 34. जबकि वे पहले गरीबों की मदद करते थे। नई हार्डी बॉयज़ शृंखला, द हार्डी बॉयज़ केसफाइल्स, जिसे १९८७ में बनाया गया, में खून, हिंसा और अन्तरराष्ट्रीय जुर्मों को दर्शाया गया। मुख्य हार्डी बॉयज़ मिस्ट्री स्टोरी २००५ में समाप्त हुई। एक नई शृंखला, अंडरकवर ब्रदर्स, को उसी वर्ष लॉन्च किया गया जिसमें यह पात्र अपने रोमांचों को प्रथम व्यक्ति के दृष्टिकोण से बयान करते है। इन सब बदलावों के बावजूद यह पात्र लोकप्रिय रहे। इनकी पुस्तकों की बिक्री प्रति वर्ष लाखों के ऊपर रही।कर्कपैट्रिक (2001). कई संस्करणों को एक ही वर्ष में प्रकाशित किया गया और इनके कारनामो को २५ से अधिक भाषओं में अनुवादित किया जा चूका है। द हार्डी बॉयज़ को कंप्यूटर गेमो और पाँच टेलिविज़न कार्यक्रमों में भी परिवर्तित किया जा चूका है व इनके नाम की जीन्स व खाने के डिब्बे भी बाज़ार में उपलब्ध है। सन्दर्भ