411 REFERENCE · Wikipedia
लिगो (LIGO)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लिगो (लाइगो) (LIGO / Laser Interferometer Gravitational-Wave Observatory) भौतिकी का एक विशाल प्रयोग है जिसका उद्देश्य गुरुत्वीय तरंगों का सीधे पता लगाना है। यह एमआईटी, काल्तेक तथा बहुत से अन्य संस्थानों का सम्मिलित परियोजना है। यह अमेरिका के नेशनल साइंस फाउण्डेशन (NSF) द्वारा प्रायोजित है।
इस प्रयोग में सन् 2002 में प्रेक्षण आरम्भ हुए तथा 2010 में समाप्त हुए। किन्तु असंदिग्ध रूप से गुरुत्वीय तरंग का पता नहीं चल पाया है। पहले लगे हुए संसूचकों (detectors) को हटाकर उन्नत संसूचक लगाए जा रहे हैं। 2014 के पहले यह प्रयोग पुनः शुरू होने की सम्भावना है।