411 REFERENCE · Wikipedia
टियरडाउन (वीडियो गेम)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
टियरडाउन Teardown cover.jpg टक्सेडो लैब्स विंडोज़ टक्सेडो लैब्स पीएस5, ए्क्सबॉक्स सीरीज़ एक्स/एस सैबर इंटरैक्टिव विंडोज़, प्लेस्टेशन 5, ए्क्सबॉक्स सीरीज़ एक्स/एस विंडोज़ 21 अप्रैल 2022 पीएस5, ए्क्सबॉक्स सीरीज़ एक्स/एस 15 नवंबर 2023 सैंडबॉक्स, पहेलीनुमा वीडियो गेम एकल खिलाड़ी डैनिस गुस्ताफ़्सन डैनिस गुस्ताफ़्सन ऐमिल बेंग्ट्सन डैनिस गुस्ताफ़्सन ऐमिल बेंग्ट्सन जॉन केयरनी डैनिस गुस्ताफ़्सन दाउगलस होल्मक्विस्ट
टियरडाउन (वीडियो गेम) वर्ष 2022 का एक सैंडबॉक्स-पजल वीडियो गेम है जिसे टक्सेडो लैब्स ने बनाया है। इसकी कहानी एक कंगाली से जूझ रही डिमोलिशन कंपनी के मालिक पर आधारित है, जो एक संदिग्ध काम के चक्कर में पुलिस जाँच और नए गैर-कानूनी कार्यों के बीच फँस जाता है। इस गेम की सबसे बड़ी खासियत इसके पूरी तरह से टूटने वाले 'वॉक्सेल' लेवल्स हैं। मिशन के दौरान खिलाड़ी को सुरक्षा अलार्म से जुड़ी चीजों को चुराना या नष्ट करना होता है, जिसके बाद एक टाइमर शुरू हो जाता है। खिलाड़ी को तैयारी के लिए पूरा समय मिलता है। वह विस्फोटक, वाहन और औजारों के साथ एक ऐसा रास्ता तैयार करता है जिससे वह समय खत्म होने से पहले अपना काम पूरा करके भागने वाली गाड़ी तक पहुँच सके।
इतिहास
टियरडाउन एक मालिकाना गेम इंजन का उपयोग करता है जिसे डेनिस गुस्ताफसन ने विकसित किया। अपनी पिछली कंपनी मीडियोक्रे, का काम पूरा होने के बाद ही डेनिस ने इस तकनीक को बनाना तब शुरू किया। शुरुआत में उन्होंने 'रे ट्रेसिंग' के साथ नष्ट होने वाले 'वॉक्सेल्स' को लागू किया और कई डिजाइनों को खारिज करने के बाद, अंततः दो चरणों वाले 'हीस्ट' (डकैती) की अवधारण बनकर तैयार हुई।
मीडियोक्रे (भूतपूर्व कंपनी) के पूर्व डिज़ाइनर एमिल बेंग्टसन के साथ मिलकर काम करते हुए, डेनिस नियमित रूप से ट्विटर (अब X) पर गेम के डेवलपमेंट अपडेट साझा करते थे। इस गेम की घोषणा अक्टूबर 2019 में की गई थी और इसका शुरुआती संस्करण अक्टूबर 2020 में उपलब्ध कराया गया। यह पूरा गेम अप्रैल 2022 में रिलीज हुआ।
खेल के बारे में
टियरडाउन एक सैंडबॉक्स गेम है जिसमें पहेली (पज़ल) और एक्शन के विभिन्न तत्व होते हैं।एंडी केली Teardown is a chaotic destruction sandbox and a great puzzle game https://www.pcgamer.com/teardown-is-a-chaotic-destruction-sandbox-and-a-great-puzzle-game/ पीसी गेमर्स 19 फरवरी 2026 en 30 अक्टूबर 2020 टियरडाउन एक अस्त-व्यस्त विनाश सैंडबॉक्स और एक बेहतरीन पहेली गेम है इसे 'फर्स्ट-पर्सन' नज़रिए से खेला जाता हैTeardown, la recensione https://multiplayer.it/recensioni/teardown-recensione.html मल्टीप्लेयर.इट 19 फरवरी 2026 it टियरडाउन, समीक्षा जिसमें गेम खेलते समय स्क्रीन पर वैसा ही दिखाई देता है जैसा कि एक मनुष्य को अपनी आँखों से दिखाई देता है। खिलाड़ी गेम के नौ अलग-अलग लेवल्स में आज़ादी से घूम सकता है, जो पूरी तरह से नष्ट होने वाले 'वॉक्सेल्स' के समूहों से बने होते हैं।Teardown Review - Came In Like A Wrecking Ball https://www.gamespot.com/reviews/teardown-review-came-in-like-a-wrecking-ball/1900-6417871/ गेम्सपॉट 19 फरवरी 2026 टियरडाउन समीक्षा - एक विनाशकारी गेंद की तरह आया
इन्हें भी देखें
अगर डॉट ईओ
अमंग अस
आइ एम अलाइव
आउटलास्ट
इनविंसिबल प्रस्तुत: ऐटम ईव
ईसाई वीडियो गेम
संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
https://teardowngame.com/
श्रेणी:खेल
श्रेणी:वीडियो गेम
श्रेणी:इतालवी संस्कृति