Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गुजरात तेल शोधनागार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गुजरात तेल शोधनागार India 22.3705 73.1255 type:landmark_region:IN inline,title भारत गुजरात कोयाली इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड १९६५ १३.७ एमएमटीपीए गुजरात तेल शोधनागार भारत के गुजरात राज्य के कोयाली, वडोदरा में स्थित है। इसे इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड चलाती है। ये शोधनागार १९६५ से कार्यरत है। ये शोधनागार मुख्य रूप से पश्चिमी और उत्तरी भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की मांग परोसती है। दिसंबर २०१७ के अनुसार इस शोधनागार की कुल क्षमता १३.७ एमएमटीपीए (मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष) है।http://ppac.org.in/WriteReadData/userfiles/file/RefineriesMap.pdf Map of Refineries in India १ दिसंबर २०१७ १९ जून २०१८ https://web.archive.org/web/20180712223523/http://ppac.org.in/WriteReadData/userfiles/file/RefineriesMap.pdf 12 जुलाई 2018 dead इतिहास फरवरी १९६१ में भारत सरकार एवं रुसी सरकार के बिच समझौता हुआ। अप्रैल १९६१ तक यह निर्णय लिया गया कि ये शोधनागार गुजरात राज्य के कोयाली, वडोदरा में बनेगा। अक्तूबर १९६१ में भारतीय एवं रुसी अभियंताओं में अनुबंध बना और इस शोधनागार की बनावट की योजना शुरू हो गई। १० मई १९६३ को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने शोधनागार की आधारशिला रखी। जब शोधनागार चालू किया गया, गुजरात रिफाइनरी में ३ एमएमटीपीए की क्षमता थी। बाद में, तीन आसवन इकाइयों के सुधार से ४.३ एमएमटीपीए तक क्षमता को बढ़ा दिया गया। १९७८ में इसकी प्रसंस्करण क्षमता को और बढ़ाकर ७.३ एमएमटीपीए कर दिया गया। जून १९९० में डीज़ल से गंधक का प्रमाण कम करने की इकाइ की शुरुवात हुई (वजन के अनुसार अधिकतम ०.२५% गंधक)। इस तरह ये भारत की सर्व प्रथम रिफाइनरी बनी जो कम गंधकवाला डीज़ल निर्माण कर सकती थी। जून १९९९ में सभी चार पुराने दूषित जल उपचार संयंत्रोंको तोड़कर दक्षिण-पूर्व एशिया का सबसे बड़ा केंद्रीकृत दूषित जल उपचार संयंत्र निर्माण किया गया। विभिन्न संशोधनों और उन्नयन के बाद, दिसंबर २०१७ के अनुसार इस शोधनागार की कुल क्षमता १३.७ एमएमटीपीए है।http://www.iocl.com/business_refineries.aspx Indian Oil Corporation - Business Refining IOCL 27 सितंबर 2018 12 जून 2007 https://web.archive.org/web/20070612191018/http://www.iocl.com/business_refineries.aspx bot: unknown सन्दर्भ श्रेणी:भारत की तेल रिफाइनरियाँ श्रेणी:गुजरात