411 REFERENCE · Wikipedia
तान्या दुबाश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तान्या अरविंद दुबाश TanyaDubash04.jpg हार्वर्ड बिजनेस स्कूल, ब्राउन विश्वविद्यालय भारतीय निदेशक मण्डल, गोदरेज समूह भारतीय महिला उद्यमी
तान्या दुबाश (पूरा नाम: तान्या अरविंद दुबाश) एक भारतीय महिला उद्यमी हैं। वे गोदरेज समूह के कार्यकारी निदेशक और अध्यक्ष (विपणन) हैं, साथ ही वे भारतीय महिला बैंक के निदेशक मण्डल के सदस्य है।
शिक्षा और संवर्धन
दुबाश ने ब्राउन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और राजनीति शास्त्र में उच्च शिक्षा और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से व्यवसाय प्रबंधन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्ष 2008 में विश्व आर्थिक मंच के द्वारा उन्हें यंग ग्लोबल लीडर की मान्यता प्रदान की गयी। वे ब्राउन विश्वविद्यालय की ट्रस्टी हैं और ब्राउन - इंडिया सलाहकार परिषद की सदस्य भी।http://www.godrej.com/godrej/GodrejIndustries/gil-tanya.aspx?id=12&menuid=1093 Tanya Dubash - Board of Directors - Godrej Industries Limited Godrej.com 13 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131202232236/http://www.godrej.com/godrej/GodrejIndustries/gil-tanya.aspx?id=12&menuid=1093 2 दिसंबर 2013 dead
गोदरेज में करियर
दुबाश गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मुख्य ब्रांड अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं और उन्हें गोदरेज में ब्रांड विस्तार व प्रगति के लिए विपणन रणनीति का उत्तरदायित्व प्रदान किया है। पूर्व के दिनों में उन्होने गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड में विपणन के निदेशक के रूप में सेवा की है, साथ ही गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लिए विपणन अध्यक्ष के रूप में भी उन्होने अपनी सेवाएँ दी हैं। 1 अप्रैल 2004 को उन्हें गोदरेज रिमोट सर्विसेज लिमिटेड के अध्यक्ष और निदेशक का उत्तरदायित्व प्रदान किया गया, साथ ही उन्हें इनसेनबल होल्डिंग्स एंड फाइनेंस लिमिटेड और नेचर्स बास्केट लिमिटेड के अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी भी सौंपी गयी। उसके बाद उन्हें गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक बनाया गया। हालांकि 1 अगस्त 1996 में उन्हें गोदरेज ग्लोबल मिडिस्ट, गोदरेज होल्डिंग्स प्राईवेत लिमिटेड, की लाइन ब्रण्ड्स, रईपीडोल, गोदरेज कैपिटल लिमिटेड, गोदरेज आयल पाम कोंकण लिमिटेड, ताहिर प्रॉपर्टीज़ लिमिटेड और गोदरेज होल्डिंग्स लिमिटेड में निदेशक के रूप में उन्हें उत्तरदायित्व दिया गया था। वे गोदरेज एग्रोबल लिमिटेड और गोदरेज हाउशोल्ड लिमिटेड में निदेशक के रूप में कार्य कर चुकी हैं, किन्तु 1994 में जब वे गोदरेज की जिम्मेदारियों से बंधी तब उन्हें गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड में गैर कार्यकारी निदेशक बनाया गया था। वर्तमान जिम्मेदारियों से पूर्व वे 2 मई 2011 से 1 सितम्बर 2006 तक उन्होने निदेशक के रूप में कार्य किया।Tanya Arvind Dubhash http://investing.businessweek.com/research/stocks/people/person.asp?personId=8339954&ticker=874188 Tanya Dubhash: Executive Profile & Biography - Businessweek Investing.businessweek.com 13 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131203024833/http://investing.businessweek.com/research/stocks/people/person.asp?personId=8339954&ticker=874188 3 दिसंबर 2013 live
भारतीय महिला बैंक में करियर
सार्वजनिक क्षेत्र का यह पहला बैंक है जिसके निदेशक मंडल के सभी सदस्य महिलाएं हैं। 19 नवम्बर 2013 को मुंबई में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने वित्तमंत्री पी चिदंबरम की उपस्थिति में इस बैंक का उद्घाटन हुआ। दुबाश को इस बैंक के निदेशक मण्डल में शामिल किया गया http://hindi.economictimes.indiatimes.com/business/business-news/indias-first-women-only-bank-providing-high-interst-rate-on-saving-account/articleshow/26058896.cms पहला भारतीय महिला बैंक: 'सेविंग पर देगें ज्यादा ब्याज' नवभारत टाईम्स 20 नवम्बर 2013 12 दिसम्बर 2013 http://hindi.economictimes.indiatimes.com/india/national-india/The-country39s-first-female-bank-will-start-from-नवम्बर-19/articleshow/25780943.cms 19 नवम्बर से शुरू होगा देश का पहला महिला बैंक नवभारत टाईम्स 15 नवम्बर 2013 12 दिसम्बर 2013Oommen A. Ninan http://www.thehindu.com/business/Industry/prime-minister-inaugurates-bharatiya-mahila-bank/article5368130.ece First women bank takes off द हिन्दू 12 दिसम्बर 2013
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय महिला उद्यमी
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1968 में जन्मे लोग