411 REFERENCE · Wikipedia
मायानदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|फिल्म का पोस्टर।
मायानदी (മായാനദി) सन् 2017 की मलयालम भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन और सह-निर्माण आशिक अबू ने किया है।Mayanadhi review. Mayanadhi Malayalam movie review, story, rating https://www.indiaglitz.com/mayanadhi-review-malayalam-movie-21898 17 जुलाई 2024 IndiaGlitz.com मई 2026 InternetArchiveBot इसे श्याम पुष्करन और दिलीश नायर ने लिखा है।Tovino Thomas announces ‘Mayanadhi’ release date https://www.thenewsminute.com/flix/tovino-thomas-announces-mayanadhi-release-date-70702 17 जुलाई 2024 The News Minute 28 अक्टूबर 2017 en फिल्म में तोविनो थॉमस एक भागते हुए अपराधी की भूमिका में हैं और ऐश्वर्या लक्ष्मी एक महत्वाकांक्षी अभिनेत्री की भूमिका में हैं।Mayaanadhi (aka) Mayanadhi review https://www.behindwoods.com/malayalam-movies/mayaanadhi/mayaanadhi-review.html 17 जुलाई 2024 Behindwoods 23 दिसम्बर 2017 फिल्म का कथानक 1960 की फ्रेंच फिल्म ब्रेथलेस से प्रेरित है।
कहानी
जॉन मैथ्यू उर्फ माथन एक अनाथ है जो एक गुंडे की तरह रहता है। वह अपने बॉस की ओर से एक अंडरकवर सौदे में भाग लेता है। माथन अपने समूह को कहता है कि उनके बॉस जोखिम के कारण जानबूझकर डील से बाहर निकल लिए हैं। हालांकि, वे बिना किसी समस्या के होटल पहुंच जाते हैं। जब माथन नहा रहा होता है, तो नागरिकों के वेश में तीन पुलिस अधिकारी कमरे में घुस जाते हैं और साथ आए गिरोह के तीन सदस्यों को मार देते हैं। माथन टब में छिप जाता है और भागने के दौरान वह गलती से एक अधिकारी को मार देता है। वह कोच्चि पहुंचता है और अपने पूर्व बॉस और लंबे समय के दोस्त शाजी के साथ रहने लगता है।
माथन अपनी पूर्व प्रेमिका "अप्पू" अपर्णा के साथ विदेश में बसने का इरादा रखता है। वह एक महत्वाकांक्षी अभिनेत्री है और भूमिकाओं के लिए ऑडिशन दे रही है। इसमें उसकी पूर्व रूममेट समीरा उसकी मदद करती है, जो अब एक सफल अभिनेत्री है। अपर्णा पार्टियों और अन्य कार्यक्रमों के लिए एंकर के रूप में भी काम करती है। माथन उस सौदे से मिले पैसों का इस्तेमाल करके अपर्णा को विदेश में बसने की कहता है। हालाँकि, वह उसके साथ बाहर जाने से इंकार कर देती है। क्योंकि उसे लगता है कि पैसे उसने चुरा लिए हैं। उसे एक विज्ञापन शूट का प्रस्ताव मिलता है और वह कासरगोड की निकल पड़ती है। माथन उसके साथ जाता है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
tt6915596
श्रेणी:2017 की फ़िल्में
श्रेणी:मलयालम फ़िल्में