411 REFERENCE · Wikipedia
ज़ियोनवाद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मार्च 2025
right|thumb|300px|थियोडोर हर्ज़्ल को ज़ियोनवाद का जनक माना जाता है।
ज़ियोनवाद (he צִיּוֹנוּת; ज़ियोन पर्वत के नाम से पड़ा) यहूदियों का तथा यहूदी संस्कृति का राष्ट्रवादी राजनैतिक आन्दोलन है जो इज़राइल के ऐतिहासिक भूभाग में यहूदी देश की पुनर्स्थापना का समर्थन करता है। ज़ियोनवाद का आरम्भ मध्य एवं पूर्वी यूरोप में 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में हुआ। यह यूरोप के सामी-विरोधी राष्ट्रवादी आन्दोलनों के प्रतिक्रियास्वरूप एक राष्ट्रीय पुनरुज्जीवन आन्दोलन के रूप में आरम्भ हुआ। ज़ियोनवाद आन्दोलन का मुख्य उद्देश्य है कि फ़िलिस्तीन राज्यक्षेत्र में यहूदीकरण तथा यहूदीवाद का विस्तार करना जिसके लिए इसकी विश्व में बहुत आलोचना हो चुकी है। इसके शीघ्र पश्चात् इस आन्दोलन के अधिकांश नेताओं ने ब्रिटिश फ़िलिस्तीन के अन्दर अपना देश बनाने का लक्ष्य स्वीकार किया। फ़िलिस्तीन उस समय उस्मानी साम्राज्य के अधीन था।
इन्हें भी देखें
यहूदी धर्म
इज़राइल
हिब्रू भाषा का पुनरुद्धार
श्रेणी:इज़राइल