411 REFERENCE · Wikipedia
समुद्री मकड़ी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
समुद्री मकड़ीSea spiders Sea spider.jpg 250px समुद्री मकड़ी जंतु एक्डीसोज़ोआ (Ecdysozoa) आर्थ्रोपोडा (Arthropoda) अरैकनोमोर्फ़ा (Arachnomorpha) केलीसेराटा (Chelicerata) पिक्नोगोनीडा (Pycnogonida) लात्रेई, १८१० पैन्टोपोडा (Pantopoda) गेरस्टेकर, १८६३
समुद्री मकड़ी (Sea spider), जो जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में पिक्नोगोनीडा (Pycnogonida) नामक वर्ग है, समुद्र में रहने वाले आर्थ्रोपोड प्राणियों का एक समूह है। इसकी लगभग 1300 जीववैज्ञानिक जातियाँ ज्ञात हैं। यह सार्वत्रिक रूप से लगभग हर सागर व महासागर में मिलते हैं हालांकि इन्हें विशेष रूप से भारी मात्रा में भूमध्य सागर, कैरिबियाई सागर, अटलांटिक महासागर और आर्कटिक महासागर में मिलते हैं। इनका आकार विविध है और इसमें 1 मिलिमीटर से लेकर गहरे पानी में बसने वाली 90 सेंटीमीटर से भी बड़ी जातियाँ मिलती हैं। अधिकतर जातियों का आकार छोटा होता है और वे कम गहराई वाले पानी में रहती हैं। अपने नाम के बावजूद यह वास्तविक मकड़ी से भिन्न है और न ही यह अरैकनिड की श्रेणी में आती है, हालांकि केलीसेराटा संघ होने के कारण यह अन्य आर्थ्रोपोडों (जैसे कि कीट और क्रस्टेशियाई) की तुलना में मकड़ियों से अधिक क़रीबी सम्बन्ध रखती हैं।Regier, Jerome C.; Shultz, Jeffrey W.; Zwick, Andreas; Hussey, April; Ball, Bernard; Wetzer, Regina; Martin, Joel W.; Cunningham, Clifford W. (2010). "Arthropod relationships revealed by phylogenomic analysis of nuclear protein-coding sequences". Nature. 463 (7284): 1079–83. Bibcode:2010Natur.463.1079R. doi:10.1038/nature08742. PMID 20147900.http://www.marinespecies.org/aphia.php?p=taxdetails&id=1302 WoRMS taxon details - Pycnogonida World Register of Marine Species 27 March 2015 https://web.archive.org/web/20150316091445/http://marinespecies.org/aphia.php?p=taxdetails&id=1302 16 मार्च 2015 live
इन्हें भी देखें
आर्थ्रोपोड
केलीसेराटा
सार्वत्रिक वितरण
सन्दर्भ
*
श्रेणी:केलीसेराटा गण