411 REFERENCE · Wikipedia
एरिक वालेर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Erik Waalerएरिक वालेर Erik-Waaler-12-1068x600.jpg एरिक वालेर नॉर्वे के एक प्रमुख चिकित्सक, वैज्ञानिक और लेखक थे। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण अनुसंधान किए और नॉर्वेजियन विज्ञान समुदाय में अपनी अलग पहचान बनाई। इसके साथ ही वे विज्ञान को आम जनता तक पहुँचाने के लिए भी जाने जाते थे। 1903 02 22 हैमार 1997 03 03 1903 02 22YYYY MM DD YYYY MM DD रूमेटॉइड फैक्टर (Rheumatoid Factor) की खोज, नॉर्वेजियन चिकित्सा के प्रोफेस एस्थर फासमर डाहल
एरिक वॉलेर (22 फरवरी 1903 – 3 मार्च 1997) एक नॉर्वेजियन चिकित्सा के प्रोफेसर थे जिन्होंने चिकित्सा विज्ञान विशेष रूप से विकृति वैज्ञानिक और रूमेटोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
एरिक वालेर का जन्म नॉर्वे के हैमार शहर में हुआ था। उनके पिता पेर वॉलेर एक चिकित्सक थे और माँ फ्रेडरिके अमाली होल्टेमन राइनिंग एक संगीतज्ञ थीं। उनके दो भाई – जॉर्ज और रोल्फ वॉलेर – और एक भतीजे ब्जार्ने वालेर थे।Erik Waaler Norsk biografisk leksikon Øivind Larsen Helle, Knut Kunnskapsforlaget Oslo http://www.snl.no/.nbl_biografi/Erik_Waaler/utdypning Norwegian 9 July 2012
1929 में उन्होंने एस्थर फासमर डाहल (1905–1994) से विवाह किया, जो पादरी और संगीतकार अल्फ फासमर डाहल की पुत्री और टिट्ट फ़ारमर डाहाल की बहन थीं । उन्होंने 1921 में अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी की और रॉयल फ्रेडरिक विश्वविद्यालय (अब ओस्लो विश्वविद्यालय) से 1927 में चिकित्सा स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
चिकित्सा और अनुसंधान कार्य
1935 में उन्होंने "Studies on the Dissociation of the Dysentery Bacilli" शीर्षक से डॉक्टरेट थीसिस पूरी की।
1936 से 1938 तक वे विश्वविद्यालय में रिसर्च फेलो रहे, जहाँ उन्होंने एक वर्ष कोलंबिया यूनिवर्सिटी (अमेरिका) में बिताया।
1939 में उन्होंने रूमेटॉइड फैक्टर (Rheumatoid Factor) की खोज की, जो आज रूमेटोइड अर्थराइटिस की पहचान में महत्वपूर्ण है।
शैक्षणिक और संस्थागत योगदान
1941 में उन्हें बर्गेन स्थित गाडे इंस्टीट्यूट में नियुक्त किया गया। 1948 से 1971 तक वे बर्गेन विश्वविद्यालय में पैथोलॉजी के प्रोफेसर रहे। वे 1948–51 के बीच चिकित्सा संकाय के डीन और 1954–60 तक विश्वविद्यालय के रेक्टर रहे। उन्होंने आर्माउर हैनसेन रिसर्च इंस्टीट्यूट (Addis Ababa, इथियोपिया) की सह-स्थापना भी की।Erik Waaler Store norske leksikon http://www.snl.no/Erik_Waaler Norwegian 9 July 2012
सम्मान और सदस्यताएँ
1947 में उन्हें नॉर्वेजियन एकेडमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स की सदस्यता मिली। 1952 में Selskapet til Vitenskapenes Fremme नामक नॉर्वेई संस्था के सदस्य बने। 1959 में उन्हें ऑर्डर ऑफ सेंट ओलाव का नाइट फर्स्ट क्लास सम्मान मिला, और 1973 में कमांडर पद पर पदोन्नत किया गया। वे निम्न संस्थाओं के मानद सदस्य भी रहे:
नॉर्वेजियन रूमेटिज़्म एसोसिएशन
अमेरिकन रूमेटिज़्म एसोसिएशन (1962 से)
फिनिश मेडिकल सोसाइटी (1960 से)1973 Waaler, Erik Hvem er hvem? Steenstrup, Bjørn Aschehoug Oslo https://runeberg.org/hvemerhvem/1973/0603.html 603 Norwegian 9 July 2012
विरासत
एरिक वॉलेर को चिकित्सा शोध और अकादमिक नेतृत्व में उनके असाधारण योगदान के लिए याद किया जाता है। रूमेटॉइड फैक्टर की खोज उनकी सबसे प्रसिद्ध उपलब्धि है, जो आज भी रूमेटोलॉजी के क्षेत्र में एक आधारशिला है।
श्रेणी:नॉर्वे के विकृति वैज्ञानिक
श्रेणी:1903 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९९७ में निधन