Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

महकुआ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

महकुआ सामान्य नाम: गो़ट खरपतवार (Goat weed) वैज्ञानिक नाम:अजेरेटम कोनीजोइडस(Ageratum conyzoides L.) विवरण: चौड़ी पत्ती वाली श्रेणी का वार्षिक पौधा है, जो फूल आने पर एक मीटर लम्बा हो जाता है। इसमें बहुशाकीय व्यवस्था है, जिसके तने पर काफी रोएं होते हैं। यह बीज द्वारा संचरण करता है। बीज गिरने के २ सप्ताह बाद, लगभग ५०% बीज जमाव क्षमता के होते हैं, परन्तु कुछ स्थानों पर १% बीज ही जम पाते हैं (अर्थात धान की उच्च भूमियों ) में बहुलता से पाए जाते हैं तथा तेजी से अपनी कालोनी बनाते है। इस खरपतवार की जीवन-अवधि कम होने से इसकी एक वर्ष में कई पीढ़ियां पूरी हो जाती हैं, जिससे फसल की तुलना में प्रतिस्पर्धा क्षमता बहुत अधिक बढ़ जाती है। बीज अत्यधिक मात्रा में उत्पन्न होते हैं, जो पानी से फैलते हैं। इसके बीज में विभिन्न परिस्थितियों में जमाव क्षमता होती है। एक बार काटने पर दूसरी बार फुटाव हो जाता है। इससे कभी-कभी ४०% तक धान की फसल को क्षति हो जाती है।