Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राय आनंद कृष्ण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Biographies राय आनंद कृष्ण (जन्म 12 नवम्बर 1925 -) कला-इतिहासवेत्ता एवं संग्रहालयशास्त्री हैं। वे प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार राय कृषदास के पुत्र हैं। इन्होंने न केवल भारतीय कलाकृतियों का संरक्षण करने में योगदान दिया है, बल्कि इस विधा में व्यावसायिक कला शोधकर्त्ता भी तैयार किये हैं। इनके कार्य और संग्रह भारत कला भवन, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय. वाराणसी में सुरक्षित हैं, जिन्होंने कला के इतिहास को भारत में एक नई आधुनिक दृष्टिकोण दिया। राय आनंद कृष्ण ने अपना संपूर्ण जीवन 'भारत कला भवन' के लिए संग्रह हेतु समर्पित कर दिया। उनके जीवन का यही समर्पण और आत्मविश्वास आज 'भारत कला भवन' के रूप में काशी हिंदू विश्वविद्यालय को गौरवान्वित कर रहा है। विभिन्न कलाकृतियों के संयोजन में तो उनकी अभिरुचि थी ही, किंतु भारतीय चित्रों के संकलन के प्रति उनकी आत्मीय आस्था थी। यही कारण है कि 'भारत कला भवन' न केवल राष्ट्रीय स्तर पर अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लघु चित्रों के संग्रह में अपना एक निजस्व रखता है। इन्हें भारत सरकार ने पद्मविभूषण से सम्मानित किया था।इतिहास– भारत कला भवन https://web.archive.org/web/20140809151633/http://abhivyakti-hindi.org/itihas/2010/bharatkalabhavan.htm 9 अगस्त 2014 -लक्ष्मीकांत नारायण सन्दर्भ इन्हें भी देखें भारत कला भवन (वाराणसी) राय कृष्णदास बाहरी कड़ियाँ जीवन महाकाव्य: राय आनंद कृष्ण से साक्षात्कार (प्रतिलिपि) श्रेणी:भारतीय कला समीक्षक श्रेणी:भारतीय कला इतिहासवेत्ता श्रेणी:बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय श्रेणी:वाराणसी के लोग श्रेणी:1925 में जन्मे लोग