Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नियोजीन कल्प

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नियोजीन कल्प (Neogene period) पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास में एक कल्प था जो आज से 2.303 करोड़ वर्ष पहले आरम्भ हुआ और 25.88 लाख वर्ष पहले अंत हुआ। यह दृश्यजीवी इओन (Phanerozoic) के नूतनजीवी महाकल्प (Cenozoic) का एक कल्प था। इस से पहले पेलोयोजीन कल्प (Paleogene) आया और इसके बाद चतुर्थ कल्प (Quaternary) आरम्भ हुआ, जो आज तक चल रहा है। नियोजीन कल्प में पक्षियों व स्तनधारियों ने अपना आधुनिक रूप ले लिया था और मानव की पूर्वज मानवनुमा (होमिनिड) जातियाँ अफ़्रीका में उत्पन्न हुई।Lourens, L., Hilgen, F., Shackleton, N.J., Laskar, J., Wilson, D., (2004) “The Neogene Period”. In: Gradstein, F., Ogg, J., Smith, A.G. (Eds.), Geologic Time Scale Cambridge University Press, Cambridge. नियोजीन कल्प के युग नियोजीन कल्प को दो भूवैज्ञानिक युगों में विभाजित करा जाता है:Cohen, K.M.; Finney, S.; Gibbard, P.L. (2015), International Chronostratigraphic Chart https://web.archive.org/web/20150402142607/http://stratigraphy.org/ICSchart/ChronostratChart2015-01.pdf 2 अप्रैल 2015 (PDF), International Commission on Stratigraphy. अतिनूतन युग (Pliocene) मध्यनूतन युग (Miocene) इन्हें भी देखें भूवैज्ञानिक कल्प नूतनजीवी महाकल्प (Cenozoic) चतुर्थ कल्प (Quaternary) सन्दर्भ श्रेणी:भूवैज्ञानिक कल्प * श्रेणी:नूतनजीवी महाकल्प