411 REFERENCE · Wikipedia
खाटूश्यामजी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खाटू श्याम जी मंदिर Khatu Shyam Temple.jpg मंदिर के गर्भगृह में श्याम बाबा का विग्रह भारत राजस्थान सीकर खाटू गांव India Rajasthan#India Location in Rajasthan##Location in India 27.364639361600112 75.40331414812842 inline,title राजा रूप सिंह चौहान (माना जाता है) 1027 ईस्वी (अनुमानित)
खाटू श्याम जी मंदिर भारत के राजस्थान राज्य के सीकर जिले के खाटू गांव में स्थित एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है। यह मंदिर महाभारत के एक महत्वपूर्ण पात्र बर्बरीक को समर्पित है, जिन्हें भगवान कृष्ण द्वारा कलियुग में श्याम नाम से पूजे जाने का वरदान प्राप्त था।https://timesofindia.indiatimes.com/life-style/soul-search/khatu-shyam-ji-birthday-the-legend-of-khatu-shyam-and-why-he-is-the-most-revered-form-of-krishna/articleshow/115201126.cms Khatu Shyam Ji Birthday: The legend of Khatu Shyam and why he is the most revered form of Krishna 2023-10-20 The Times of India enhttps://www.patrika.com/dharma-karma/know-the-mysterious-story-of-barbarik-becoming-khatu-shyam-19143651 Know the mysterious story of Barbarik becoming Khatu Shyam 2023-10-20 Patrika hihttps://navbharattimes.indiatimes.com/travel/religious-trip/khatu-shyam-temple-know-the-interesting-facts-about-it/articleshow/110070430.cms Khatu Shyam Temple: जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य 2023-10-20 Navbharat Times hi
अंगूठाकार|चुलकाना धाम, पानीपत (माना जाता है कि यहीं बर्बरीक ने श्री कृष्ण को शीश दान किया था)
इतिहास
स्थानीय मान्यता के अनुसार, बर्बरीक ने युद्ध में भाग लेने से पहले स्वेच्छा से अपना शीश भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित कर दिया था।
तब भगवान श्री कृष्ण ने बर्बरीक को वरदान दिया कि आने वाले समय में आप खाटू गांव में खाटूश्याम के नाम से पूजे जाओगे और जो भी व्यक्ति आप से आशीर्वाद मांगने आयेगा तो आप उसे खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा, इसी आधार पर आप हारे का सहारे कहलाओगे।
https://www.aajtak.in/religion/festivals/story/khatu-wale-shyam-barbreek-sheesh-ka-daan-know-story-mahabharat-lord-krishna-history-ntcpvp-dskc-2177723-2025-02-28 Khatu Wale Shyam: बर्बरीक ने क्यों दिया था अपना शीश दान, जानें महाभारत की ये कथा 2025-04-29 Aaj Tak hihttps://www.jagran.com/spiritual/mukhye-dharmik-sthal-khatu-shyam-ji-how-did-barbarik-become-khatu-shyam-know-when-the-birth-anniversary-of-hare-ke-sahara-is-celebrated-23819339.html Khatu Shyam Ji: कैसे बर्बरीक बने खाटू श्याम, जानें कब मनाई जाती है 'हारे के सहारे' की जयंती 2025-04-29 Jagran hi कहा जाता है कि उनका शीश वर्तमान राजस्थान के खाटू गांव में प्रकट हुआ, जहाँ एक गाय प्रतिदिन एक विशेष स्थान पर दूध गिराती थी।https://www.tv9hindi.com/webstories/religion/khatu-shyam-baba-ke-chamatkar-why-is-raw-milk-offered-to-khatu-shyam-baba Khatu Shyam Baba Ke Chamatkar: खाटू श्याम बाबा को क्यों चढ़ाया जाता है कच्चा दूध, जानें इसके पीछे की कहानी 2025-04-29 TV9 Hindi hihttps://www.aajtak.in/religion/festivals/story/khatu-wale-shyam-baba-seekar-rajasthan-mandir-know-about-history-and-how-baba-mandie-was-build-ntcpvp-dskc-2181681-2025-03-05 Khatu Wale Shyam Baba: सीकर, राजस्थान में है खाटू श्याम बाबा का मंदिर, जानें इतिहास और कैसे बना बाबा का मंदिर 2025-04-29 Aaj Tak hi खुदाई के दौरान प्राप्त हुए इस शीश को एक ब्राह्मण को सौंपा गया। मान्यता है कि बाद में खाटू के तत्कालीन शासक को स्वप्न में मंदिर निर्माण कर शीश की स्थापना का निर्देश मिला।
मूल मंदिर का निर्माण 1027 ईस्वी में राजा रूप सिंह चौहान और उनकी पत्नी नर्मदा कँवर द्वारा करवाया गया माना जाता है।https://devasthan.rajasthan.gov.in/images/Sikar/khatushyamji.htm Temple Profile: Mandir Shri Khatu Shyam Ji en 2023-10-20 Devasthan Department, Government of Rajasthan 1720 ईस्वी में, ठाकुर के दीवान अभय सिंह ने मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया।
धार्मिक महत्व
खाटू श्याम जी को हिंदू धर्म में विशेष रूप से राजस्थान और हरियाणा में महत्वपूर्ण देवता के रूप में पूजा जाता है। उन्हें अक्सर "श्याम बाबा", "हारे का सहारा", और "कलियुग का अवतार" जैसे नामों से संबोधित किया जाता है।https://www.timesnowhindi.com/spirituality/khatu-shyam-ji-birthday-date-2024-khatu-shyam-ji-ka-birthday-kab-hai-khatu-shyam-ji-ke-kahani-in-hindi-article-115069892 Khatu Shyam Ji Birthday Date 2024: इस दिन है खाटू श्याम जी का जन्मदिन, जानें उनकी पूरी कहानी 2025-04-29 Times Now Hindi hihttps://www.jagran.com/spiritual/mukhye-dharmik-sthal-khatu-shyam-ji-mandir-rajasthan-sikar-district-meaning-of-khatu-shyam-names-23592217.html Khatu Shyam Mandir: राजस्थान के सीकर जिले में है खाटू श्याम मंदिर, जानें बाबा के नामों का अर्थ 2025-04-29 Jagran hi बड़ी संख्या में भक्त उनकी पूजा करते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर आते हैं। भक्त अक्सर श्याम चालीसा का पाठ करके उनकी भक्ति व्यक्त करते हैं, जो उनकी महिमा का गुणगान करती है।https://shyamchalisa.com Shyam Chalisa: खाटू श्याम जी की चालीसा और आरती 2026-01-13 ShyamChalisa.com hi
मेले और उत्सव
खाटू श्याम जी मंदिर में प्रतिवर्ष फाल्गुन मास की एकादशी को एक बड़ा मेला आयोजित होता है, जिसमें दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु एकत्रित होते हैं।https://navbharattimes.indiatimes.com/astro/religion-rituals/festivals-and-fasts/khatu-shyam-ji-birthday-2024-why-do-we-celebrate-khatu-shyam-baba-birthday-two-times-in-a-year/articleshow/115212612.cms Khatu Shyam Ji Birthday 2024: साल में दो बार क्यों मनाते हैं खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन, जानें इसके पीछे की वजह 2025-04-29 Navbharat Times hihttps://hindi.news18.com/photogallery/rajasthan/sikar-khatu-shyam-birthday-2024-devuthani-gyaras-ekadasi-khatu-shyam-ka-janmadin-lakshi-mela-kab-hai-sikar-temple-rajasthan-news-8025496.html Khatu Shyam Birthday 2024: खाटू श्याम का जन्मदिन कब है? देवउठनी एकादशी पर लगता है लक्खी मेला 2025-04-29 News18 Hindi hiअप्रैल 2026 InternetArchiveBot इसके अतिरिक्त, जन्माष्टमी, ग्यारस, और दीपावली जैसे महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार भी मंदिर में मनाए जाते हैं।
खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव देवउठनी एकादशी को मनाया जाता है, जिसे भक्त उनके प्राकट्य दिवस के रूप में मनाते हैं।https://www.abplive.com/lifestyle/religion/hare-ka-sahara-khatu-shyam-baba-birthday-todya-on-dev-uthani-ekadashi-2821741 Hare Ka Sahara Khatu Shyam Baba Birthday: आज है 'हारे का सहारा' खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन, देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें पूजा 2025-04-29 ABP Live hi
सूरजगढ़ का श्याम ध्वज
खाटू श्याम मंदिर के शिखर पर फहराया जाने वाला ध्वज, जिसे निशान भी कहा जाता है, का विशेष धार्मिक महत्व है। यह ध्वज प्रतिवर्ष राजस्थान के झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ कस्बे से लाया जाता है।https://navbharattimes.indiatimes.com/state/rajasthan/sikar/khatu-shyam-lakhi-mela-2025-read-history-of-flag-nishan-of-temple/articleshow/118814316.cms Khatu Shyam Lakhi Mela 2025: खाटू श्याम लक्खी मेले में सूरजगढ़ के ध्वज का इतिहास 2025-04-29 Navbharat Times hihttps://hindi.news18.com/photogallery/rajasthan/jhunjhunu-this-nishan-offered-in-khatu-shyam-temple-rajasthan-firstly-placed-at-top-of-mandir-for-12-month-know-history-and-reason-surajmal-king-mughal-rulers-8154779.html Khatu Shyam Temple: खाटू श्याम मंदिर में चढ़ाया जाने वाला यह निशान पहले 12 महीने मंदिर के शिखर पर रहता है, जानें इतिहास और कारण 2025-04-29 News18 Hindi hiअप्रैल 2026 InternetArchiveBot सफेद कपड़े पर नीले घोड़े की आकृति वाला यह ध्वज सूरजगढ़ के एक प्राचीन मंदिर में तैयार किया जाता है और फाल्गुन मास के लक्खी मेले के दौरान खाटूधाम लाकर मंदिर के शिखर पर स्थापित किया जाता है।
पहुँच मार्ग
खाटू श्याम जी मंदिर जयपुर से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नजदीकी रेलवे स्टेशन रींगस है, जो खाटू से लगभग 17 किलोमीटर दूर है। रींगस से खाटू के लिए बस, टैक्सी और अन्य स्थानीय परिवहन के साधन आसानी से उपलब्ध हैं।
श्री श्याम मंदिर कमेटी (रजि.)
श्री श्याम मंदिर कमेटी (रजि.), खाटूश्यामजी मंदिर के प्रबंधन और व्यवस्थापन के लिए जिम्मेदार एक पंजीकृत संस्था है।https://www.shrishyammandir.com/ shrishyammandir – Khatu shyam 2025-04-29 hi यह कमेटी मंदिर की दैनिक गतिविधियों, मेले और उत्सवों के आयोजन, और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के रखरखाव का कार्य करती है। समय-समय पर कमेटी के चुनाव होते हैं, और वर्तमान में श्री पृथ्वी सिंह चौहान अध्यक्ष हैं, श्री मानवेन्द्र सिंह चौहान मंत्री हैं, और श्री कालू सिंह चौहान कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।https://rajasthan.ndtv.in/rajasthan-news/elections-of-khatushyamjis-shri-shyam-mandir-committee-reg-completed-pratap-singh-chauhan-became-the-president-second-consecutive-time-6442759 श्री श्याम मंदिर कमेटी के चुनाव सम्पन्न, प्रताप सिंह चौहान बने अध्यक्ष 2025-04-29 NDTV Rajasthan hiअप्रैल 2026 InternetArchiveBot https://navbharattimes.indiatimes.com/state/rajasthan/sikar/khatu-shyam-temple-to-get-a-grand-redevelopment-8787-crore-rupees-approved/articleshow/119856167.cms खाटू श्याम मंदिर के पुनर्विकास के लिए ₹87.87 करोड़ की योजना स्वीकृत 2025-04-29 Navbharat Times hi
इन्हें भी देखें
सालासर बालाजी
जीण माता
रानी सती मन्दिर
सन्दर्भ
खाटू श्यामजी
श्रेणी:महाभारत
श्रेणी:राजस्थान में हिन्दू मन्दिर
श्रेणी:कृष्ण मन्दिर