Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सवाई माधोपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb| राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले का सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन भारत का पहला हेरिटेज रेलवे स्टेशन है।https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan/jaipur/sawai-madhopur-railway-station-is-indias-first-heritage-station/1205474 सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन बना देश का पहला हेरिटेज स्टेशन Zee News 11 May 2026 इस रेलवे स्टेशन को रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान की विशेष झलक पाने हेतु "डब्ल्यू डब्ल्यू एफ" और "भारतीय रेल मंत्रालय" के सहयोग बाघ बचाओं, जंगल बचाओं एवं जल बचाओ के उपक्रम में बनाया गया है।https://www.patrika.com/sawai-madhopur-news/sawai-madhopur-railway-station-becomes-heritage-station-1-1913166/ सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन बना हेरिटेज स्टेशन पत्रिका 11 May 2026 जो कि वास्तव में रेलवे की महत्वपूर्ण योजना थी। पर्यटन को बढ़ावा देने और आमजन को वन्य जीवों के प्रति जागरूक करने के लिए सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन को वन्यजीवों और पेड़-पौधों सहित प्राकृतिक छटाओं की खूबसूरत चित्रकारी से सजाया गया, जिसके चलते सवाई माधोपुर देश का पहला हेरिटेज रेलवे स्टेशन बन चुका है।https://www.bhaskar.com/rajasthan/sawai-madhopur/news/rajasthan-news-sawai-madhopur-railway-station-made-on-tiger-theme-01584926.html टाइगर थीम पर बना सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन दैनिक भास्कर 11 May 2026अगस्त 2026 InternetArchiveBot यह काम भारतीय रेल मंत्रालय और विश्व प्रकृति निधि भारत एवं डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के संयुक्त प्रयास से रेलवे स्टेशन की दीवारों पर वन्य जीवों सहित प्राकृतिक छटाओं की चित्रकारी करने का काम किया गया। अब सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन से निकलने वाले यात्रियों को रणथंभोर राष्ट्रीय उद्यान की झलक रेलवे स्टेशन पर ही देखने को मिल जाती है, जो लोगों को बरबस ही अपनी और आकर्षित करती है। रणथम्भौर आर्टस शैली रणथंभोर आर्टस शैली वन्य जीवों, वनस्पतियों एवं प्राकृतिक दृश्यों के लिए देश-विदेश में काफी प्रसिद्ध है, इसी आर्टस शैली का उपयोग सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर प्रयोग किया गया है।https://www.rajasthantourism.gov.in/content/rajasthan-tourism/en.html Ranthambore Art and Culture Rajasthan Tourism 11 May 2026 इस शैली का प्रयोग सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर 'लोगों को वन्य जीवों के प्रति जागरूक करने' , 'जल बचाओ' , 'बाघ बचाओ' , ' वन बचाओ' के हिसाब से दर्शाया गया है। सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर "पुरुष को पेड़ और महिला को डाली-फूल-पत्ती दर्शाकर" चित्रकारी की गई जो बहुत ही सुंदर है। टाइगर सिटी सवाई माधोपुर जिले में रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान है जो कि बाघ के लिए विश्व प्रसिद्ध है।https://ntca.gov.in/project-tiger/tiger-reserves/ranthambore-tiger-reserve/ Ranthambore Tiger Reserve National Tiger Conservation Authority 11 May 2026अगस्त 2026 InternetArchiveBot यह भारत की सबसे छोटी बाघ परियोजना होते हुए भी भारत में स्वच्छंद बाघ के दर्शन हेतु सबसे बेहतरीन जगह है। इन्हीं के चलते सवाई माधोपुर को 'टाइगर सिटी' के नाम से जाना जाता है।https://www.amarujala.com/rajasthan/sawai-madhopur-known-as-tiger-city टाइगर सिटी के नाम से प्रसिद्ध है सवाई माधोपुर अमर उजाला 11 May 2026अगस्त 2026 InternetArchiveBot टाइगर की बहुलता व पर्यटकों की पसंदीदा जगह होने के कारण सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर डब्ल्यू डब्ल्यू एफ व भारतीय रेलवे मंत्रालय के सहयोग से इस स्टेशन को टाइगर थीम पर रूप दिया गया, टाइगर के अलावा जंगल बचाओ, पानी बचाओ के संबंध मे विभिन्न प्रकार की यहाँ पर पेंटिंग की गई। सवाई माधोपुर के लोकल चित्रकारों द्वारा की गई पेंटिंग विश्व स्तर टाइगर के लिए पहचानी जाती है। इसी के चलते सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन विश्व स्तर पर "टाइगर थीम" वाला पहला रेलवे स्टेशन है और भारत का पहला हेरिटेज रेलवे स्टेशन भी सवाई माधोपुर ही है। पेंटिंग विशेषता चित्रकार गजानंद के अनुसार 'एक्रिल कलर' से ये पेटिंग बनाई गई है जो 10 सालों तक किसी भी प्रकार से खराब नहीं होगी।https://www.patrika.com/sawai-madhopur-news/painting-at-sawai-madhopur-railway-station-1938387/ सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन की आकर्षक पेंटिंग पत्रिका 11 May 2026 पेंटिंग बनने के बाद इन्हें लेमीनेट कर दिया गया है, वहीं चित्रों को बनाने में सवाई माधोपुर के स्थानीय कलाकारों द्वारा "रणथंभोर आर्टस शैली" का प्रयोग किया गया है जो देश विदेश में काफी प्रसिद्ध है। विश्व स्तर पर पहचान सवाई माधोपुर शहर वैसे तो विश्व स्तर पर अपने ऐतिहासिक घटनाओं व प्राकृतिक छटाओं के लिए पहले से ही प्रसिद्ध रहा है लेकिन this शहर को विश्व स्तर पर पहचान यहाँ का रणथंभोर दुर्ग दिलाता है, जो विश्व विरासत में शामिल है।https://whc.unesco.org/en/list/247/ Hill Forts of Rajasthan UNESCO World Heritage Centre 11 May 2026 वहीं इस शहर का रणथंभोर राष्ट्रीय उद्यान बाघों के लिए विश्व में काफी प्रसिद्ध है। इसी के चलते सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन को भारत का पहला हेरिटेज रेलवे स्टेशन बनाने में जो यहां के लोकल कलाकारों ने भूमिका निभाई वो काफी सराहनीय है, इस स्टेशन को हेरिटेज बनाने के बाद सवाई माधोपुर का नाम भारत में काफी प्रसिद्ध हुआ है। सन्दर्भ श्रेणी:भारत के रेलवे जंक्शन श्रेणी:राजस्थान में रेलवे स्टेशन श्रेणी:सवाई माधोपुर ज़िला