411 REFERENCE · Wikipedia
दूल्हा मिल गया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दूल्हा मिल गया दूल्हा मिल गया.jpeg दूल्हा मिल गया का पोस्टर विवेक वासवानीमुदस्सर अज़ीज़ सुष्मिता सेनफरदीन खानइशिता शर्माशाहरुख़ ख़ान मुदस्सर अज़ीज़ विवेक वासवानी संजय इंगले सुनील पटेल भारत बी4यू प्रोडक्शंसमॉर्फियस मीडिया वेंचर्स y 2010 1 8 152 मिनट हिन्दी ललित पंडित 25 करोड़SRKs Dulha Mil Gaya sold for Rs. 25 crore http://www.google.com/url?sa=t&source=web&cd=1&ved=0CBIQFjAA&url=http%3A%2F%2Fblog.taragana.com%2Fe%2F2009%2F07%2F23%2Fsrks-dulha-mil-gaya-sold-for-rs-25-crore-18837%2F&ei=a9Y9TMz3JY-msQP-qv3ZCg&usg=AFQjCNF8XBSQDV2XAYn7RrdTFS7FYHRQ_A 25 अक्तूबर 2010 https://web.archive.org/web/20100919152339/http://blog.taragana.com/e/2009/07/23/srks-dulha-mil-gaya-sold-for-rs-25-crore-18837/ 19 सितंबर 2010 live 3.90 करोड़Dulha Mil Gaya http://ibosnetwork.com/asp/filmbodetails.asp?id=Dulha+Mil+Gaya Ibosnetwork 14 जुलाई 2010 https://archive.today/20120710172333/http://ibosnetwork.com/asp/filmbodetails.asp?id=Dulha+Mil+Gaya 10 जुलाई 2012 live
दूल्हा मिल गया मुदस्सर अज़ीज़ द्वारा निर्देशित 2010 की एक बॉलीवुड रोमांस फिल्म है। सुष्मिता सेन, इशिता शर्मा और फरदीन खान इसके मुख्य कलाकार हैं। फिल्म 8 जनवरी 2010http://www.filmicafe.com/movie_page.php?movie_id=396 Dulha Mil Gaya: Complete cast and crew details Filmicafe Media Inc 2009-11-13 https://web.archive.org/web/20091202171553/http://www.filmicafe.com/movie_page.php?movie_id=396 2 दिसंबर 2009 dead को रिलीज़ की गई और वह 2010 में रिलीज होने वाली सबसे पहली बॉलीवुड फिल्मों में से एक थी (उसी दिन दूसरी फिल्म प्यार इम्पॉसिबल भी रिलीज़ की गई). शाहरुख खान इस फिल्म में एक छोटी और महत्त्वपूर्ण भूमिका में काफी देर तक दिखाई दिए हैं।
कथानक
फिल्म की शुरुआत में एक बॉसी मॉडल शिमर (सुष्मिता सेन) को अपने फोटोशूट के लिए जिगर (मोहित चड्ढा) के पास जाते दिखाया गया है। रास्ते में उनकी मुलाकात जिगर की प्रेमिका तन्वी (तारा शर्मा) से होती है। फिर कहानी में एक अमीरजादे दोंसाई (फरदीन खान) को दिखाया गया है जिसका अपनी प्रेमिका शेयला (अनुष्का मनचंदा) के साथ समुद्र तट पर ब्रेकअप हो जाता है। वह शिमर का बहुत अच्छा दोस्त है। दोंसाई के पिता सेठ धनराज गुजर जाते हैं और अपनी सारी संपत्ति दोंसाई के नाम कर जाते हैं, हालाँकि दोंसाई को इसके लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा. जब दोंसाई के वकील (विवेक वासवानी) उसे बताते हैं कि यह संपत्ति प्राप्त करने के लिए उसे एक शर्त पूरी करनी होगी, दोंसाई स्वीकार कर लेता है और संपत्ति मिलने पर काफी खुश होता है, लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि उसे अपने पिता के दोस्त की बेटी समरप्रीत (इशिता शर्मा) से शादी करनी पड़ेगी. दोंसाई पंजाब में उससे शादी करता है और समरप्रीत से कहता है कि उसे बिजनेस के सिलसिले में 3 महीने के लिए बाहर जाना पड़ेगा, लेकिन समरप्रीत नहीं जानती थी कि दोंसाई उससे झूठ बोल रहा है और वापस आने का उसका कोई इरादा नहीं है। 3 महीने के बाद भी जब दोंसाई वापस नहीं आया तब समरप्रीत दोंसाई के घर जाती है और उसे किसी दूसरी लड़की के साथ देखती है। समरप्रीत का दिल टूट जाता है और रास्ते में जाते समय उसकी टक्कर शिमर की कार से हो जाती है जो उसे अपने साथ ले जाती है। जब शिमर को सच्चाई का पता चलता है तब वह उसका पूरा हुलिया बदल देती है और उसका नाम बदलकर समारा रख देती है। दोंसाई नहीं जानता कि समारा उसकी पत्नी है और वह उससे डेट पर जाने के लिए पूछता है। शिमर बहुत उत्साहित और खुश है, लेकिन उसका प्रेमी पवन (शाहरुख खान) अचानक ही करवा चौथ के दिन आ जाता है। शिमर धोखे से पवन को जाने के लिए कहती है और वह चला भी जाता है। उसे उम्मीद है कि शिमर एरपोर्ट पर जरूर आयेगी इसलिए वह उसका इंतजार करता है। समारा तेज को बता देती है कि वह समरप्रीत है और वे दोनों खुशी खुशी जीवन बिताने लगते हैं। यह सब देखकर शिमर को प्यार का मतलब समझ में आता है और वह जिगर से कहती है कि उसे पवन के पास पहुंचा दे. वह भागकर पवन के पास जाती है और उसे प्रपोज़ करती है, पवन हाँ कर देता है और वे सब खुशी खुशी रहने लगते हैं।
पात्र
अभिनेता/अभिनेत्री भूमिका सुष्मिता सेन शिमर केन्हाई फरदीन खान तेज धनराज (दोंसाई) शाहरुख़ ख़ान पवन राज गांधी (पीआरजी) इशिता शर्मा समरप्रीत कपूर (समारा) तारा शर्मा तन्वी मोहित चड्ढा जिगर जॉनी लीवर हुसैन अनुष्का मनचंदा शेयला विवेक वासवानी मिस्टर लॉयर
निर्माण
पात्र-चयन
शाहरुख खान के लिए फिल्म में 60 मिनट का रोल तय किया गया। उनके ऊपर लगभग 17 दृश्य और तीन गाने फिल्माए गए हैं। इन तीन में उनका एंट्री वाला दृश्य भी शामिल है। खान फिल्म के दूसरे भाग में प्रवेश करते हैं किन्तु उनकी भूमिका बहुत दमदार है। अपनी भूमिका के दायरे में रहते हुए वे प्रचार का भी हिस्सा रहे. इस फिल्म का प्रचार शाहरुख खान की फिल्म के रूप में नहीं किया गया था।शाहरुख खान टू डू ए कैमियो इन दूल्हा मिल गया https://web.archive.org/web/20091018080640/http://www.india-server.com/news/shahrukh-khan-to-do-a-cameo-in-dulha-11190.html 18 अक्तूबर 2009 . India-server.com सुष्मिता ने शिमर नाम की एक सफल सुपर मॉडल की भूमिका निभाई है।Dulha Mil Gaya is my project out and out: Sushmita Sen http://www.gomolo.in/features/article.aspx?ArticleID=251 25 अक्तूबर 2010 https://web.archive.org/web/20100123034945/http://www.gomolo.in/features/article.aspx?ArticleID=251 23 जनवरी 2010 live
फ़िल्मांकन
लगभग आधी फिल्म की शूटिंग अमृतसर और मुंबई में की गई है। फिल्म के बाकी हिस्से को ट्रिनिडाड और टोबेगो में 2007 में लगभग डेढ़ महीने में फिल्माया गया है और इस प्रकार इस द्वीप में फिल्माई गयी यह बॉलीवुड की पहली फिल्म है। http://www.screenindia.com/news/Cross-checking-Love/555327/ Cross-checking Love Geety Sahgal 18 दिसम्बर 2008 Screen 12 जनवरी 2010 https://web.archive.org/web/20100112131934/http://www.screenindia.com/news/Cross-checking-Love/555327 12 जनवरी 2010 dead शाहरुख खान के पास अपने दृश्यों को फिल्माने के लिए समय के आभाव के चलते निर्माण में लगभग डेढ़ वर्ष का विलम्ब हुआ। एक एक्शन दृश्य के दौरान खान को कंधे में लगी चोट के कारण फिल्म निर्माण में थोड़ा और विलम्ब हुआ। http://www.mid-day.com/entertainment/2009/jan/280109-Shah-Rukh-Khan-Dulha-Mil-Gaya-Mehboob-Studios-Los-Angeles-My-Name-Is-Khan-Karan-Johar.htm SRK to undergo a shoulder surgery Upala KBR 28 जनवरी 2008 Mid-Day 12 जनवरी 2010 https://web.archive.org/web/20100116092747/http://www.mid-day.com/entertainment/2009/jan/280109-Shah-Rukh-Khan-Dulha-Mil-Gaya-Mehboob-Studios-Los-Angeles-My-Name-Is-Khan-Karan-Johar.htm 16 जनवरी 2010 live
समीक्षात्मक प्रतिक्रिया
फिल्म की लगभग सभी समीक्षाएँ नकारात्मक थीं और इसके लिए स्क्रिप्ट तथा कॉमेडी के अभाव को दोष दिया गया। फिल्म की शुरुआत बहुत खराब रही. कई लोगों ने इसे ब्लॉकबस्टर रब ने बना दी जोड़ी की एक घटिया नकल के रूप में देखा जिसमे हास्य तथा भावनात्मक गहराई का अभाव था। यद्यपि यह कुछ हफ्तों तक सिनेमाघरों में टिकी थी लेकिन इसे एक फ्लॉप फिल्म घोषित किया गया।
बॉक्स ऑफिस
दूल्हा मिल गया ने भारत में केवल 3 करोड़ कमाए.2010 टू बी द इयर ऑफ आउट-ऑफ-द-बॉक्स फ्लिक्स https://web.archive.org/web/20100127195123/http://timesofindia.indiatimes.com/india/2010-to-be-the-year-of-out-of-the-box-flicks/articleshow/5496448.cms 27 जनवरी 2010 . टाइम्स ऑफ इंडियाBox Office > Dulha Mil Gaya http://bollywoodtrade.com/box-office/dulha-mil-gaya/all-gross/1235/ Bollywoodtrade.com 25 अक्तूबर 2010 https://web.archive.org/web/20100924155039/http://bollywoodtrade.com/box-office/dulha-mil-gaya/all-gross/1235/ 24 सितंबर 2010 dead बॉक्स ऑफिस इंडिया ने इसे एक फ्लॉप फिल्म घोषित कर दिया। Box office Report http://movies.rediff.com/report/2010/feb/16/tough-times-for-mnik.htm Rediff.com 25 अक्तूबर 2010 https://web.archive.org/web/20101127033747/http://movies.rediff.com/report/2010/feb/16/tough-times-for-mnik.htm 27 नवंबर 2010 dead
संगीत
Dulha Mil Gaya Soundtrack Various Artists December 14, 2009 Film soundtrack 55:23 Eros Entertainment Lalit Pandit, Mudassar Aziz, Richard Mithra, Kashinath Kashyap, Abani Tanti
इसके संगीत को ललित पंडित द्वारा कम्पोज किया गया और 14 दिसम्बर 2009 को रिलीज किया गया। इसके गीत मुदस्सर अज़ीज़ द्वारा लिखित हैं; गानों को रिचर्ड मित्रा और काशीनाथ कश्यप द्वारा व्यवस्थित किया गया है; और सभी गानों को अबनी तांटी द्वारा मिश्रित और इंजीनियर किया गया है। पंडित के अनुसार उन्हें इस एल्बम को कम्पोज़ करने के लिए हिप हॉप म्यूजिक को सुनना पड़ा क्योंकि उन्होंने इसके पहले न तो उन्होंने कभी इस शैली के गानों को सुना था और न ही हिप हॉप गानों को लिखने का कोई अनुभव उनके पास था। http://www.bbc.co.uk/iplayer/console/b00pwm6b Strictly Five Factor BBC Asian Network 10 जनवरी 2010 Love Bollywood BBC 12 जनवरी 2010 23 जुलाई 2012 https://archive.today/20120723231405/http://www.bbc.co.uk/iplayer/console/b00pwm6b dead
ट्रैकलिस्ट
Performer(s) Dulha Mil Gaya Daler Mehndi 5:02 Akela Dil Adnan Sami and Anushka Manchanda 4:41 Aaja Aaja Mere Ranjhna Swananda and Anushka Manchanda 5:37 Magar Meri Jaan Anushka Manchanda, Mahua and Lalit Pandit 4:38 Tu Jo Jaan Le Sonu Nigam 5:13 Rang Diya Dil श्रेया घोषाल 5:25 Dilrubaon Ke Jalwe Amit Kumar and Monali Thakur 6:03 Rang Diya Dil Sad version श्रेया घोषाल 0:50 Shiri Farhad Bonus Track Neeraj Shridhar and Tulsi Kumar 4:46 Akela Dil Remix Adnan Sami and Anushka Manchanda, remixed by DJ A-Myth 4:03 Dulha Mil Gaya Remix Daler Mehndi, remixed by DJ A-Myth 4:34 Dilrubaon Ke Jalwe Remix Amit Kumar and Monali Thakur, remixed by DJ A-Myth 4:31
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
1182884
श्रेणी:भारतीय फ़िल्में
श्रेणी:भारत में शूट की गई फिल्में