Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दाखश्टाइन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

300px|right|thumb|दाखश्टाइन का दृष्य दाखश्टाइन (Dachstein) आस्ट्रिया देश में पूर्व से पश्चिम को फैले हुए ऐल्प्स पर्वत के उत्तर में चूने के पत्थरों द्वारा निर्मित पर्वतीय श्रेणी का यह उच्चतम पठार है। इसकी ऊँचाई लगभग १०,००० फुट है। इसका विस्तार उत्तर में हैल्स्टाट तथा दक्षिण में श्लैडमिंग (Schladming) तक है। इसके चारों ओर लंबे चौड़े मैदान, घाटियाँ, स्वच्छ सुरम्य ग्राम, वनयुक्त पर्वत तथा ढाल, बर्फयुक्त पर्वतीय शृंग भ्रमणार्थियों के मन को मोह लेते हैं। ऑस्ट्रिया सरकार का ध्यान इसकी ओर आकर्षित हुआ और १९४७ ई. में भ्रमणार्थियों को आकर्षित करने के लिए अनेक प्रकार के यत्न किए गए, अब यह एक अच्छा भ्रमण केंद्र बन गया है और स्विटसरलैंड की तरह ही यहाँ भ्रमणार्थियों की देखभाल तथा अन्य सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं। इससे यहाँ की सरकार का अत्यधिक विदेशी मुद्रा प्राप्त होती हैं। बाहरी कड़ियाँ thumb|left|550px|Panorama of the Dachstein massif श्रेणी:ऐल्प्स के पर्वत श्रेणी:आस्ट्रिया के पर्वत