411 REFERENCE · Wikipedia
पर्वतीय बटेर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पर्वतीय बटेर Ophrysia superciliosa.jpg 250px मादा (भूरी) और नर (सलेटी) CR iucn3.1 BirdLife International 2012 100600235 Ophrysia superciliosa ११ मई २०१३ unknown जंतु रज्जुकी पक्षी गॉलिफ़ॉर्मिस फ़ॅसिअनिडी ऑफ़्रिसिया बॉनापार्ट, १८५६ ओ. सूपरसिलिओसा ऑफ़्रिसिया सूपरसिलिओसा ग्रे, १८४६ Ophrysia map.png आवासीय क्षेत्र रोल्यूसस सूपरसिलिओसस'मैलकॉर्टिक्स सूपरसिलिऍरिसमैलकॉटर्निक्स सूपरसिलिऍरिस''312–314 Further addenda to the Commentary on Dr Jerdon's 'Birds of India' Blyth E http://www.archive.org/stream/ibisns03brit#page/312/mode/2up/ 1867 3 11 Ibis 11 मई 2013 https://web.archive.org/web/20121108044507/http://www.archive.org/stream/ibisns03brit#page/312/mode/2up/ 8 नवंबर 2012 live
पर्वतीय बटेर फ़ीज़ैन्ट कुल का एक पक्षी है जो केवल उत्तराखण्ड में देखा गया है और वह भी आख़िरी बार सन् १८७६ में। सन् १८७७ से पूर्व मसूरी और नैनीताल के नज़दीक से क़रीब एक दर्ज़न नमूने इकट्ठा किए गए। उन्नीसवीं सदी के मध्य में किए गए शोध से यह नतीजा निकला कि एक समय यह काफ़ी संख्या में रहा होगा, लेकिन उन्नीसवीं सदी के अंत तक यह यक़ीनन दुर्लभ हो चला था, जो यह दर्शाता है कि इसकी संख्या में काफ़ी गिरावट आई। उस समय से अब तक इसको नहीं देखा गया जिससे यह निष्कर्ष निकाला गया कि यह जाति अब शायद विलुप्त हो गई है। सन् १९८४ में सुआखोली के पास और पुन: सन् २००३ में नैनीताल के पास यह शायद फिर एक बार दिखा। सन् २०१० में ख़बर मिली कि एक शिकारी ने एक मादा देखी है। यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस पक्षी की शायद एक छोटी संख्या मध्य और निचली हिमालय श्रंखला में अब भी जीवित बची है क्योंकि इस तक पहुँच पाना या इसको देख पाना बहुत ही मुश्किल है। इस पक्षी की संख्या ५० से भी कम आंकी गई है।
सन्दर्भ
श्रेणी:पक्षी परिवार
श्रेणी:भारत के पक्षी
श्रेणी:बटेर