411 REFERENCE · Wikipedia
अन-नफ़ूद रेगिस्तान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Desert अन-नफ़ूद ur صحراء النفود रेगिस्तान An Nafud.jpg अन-नफूद, उत्तरी अरब प्रायद्वीप में स्थित एक मरुभूमि जार्डनइराककुवैतसउदी अरब 290 140 103600 रेगिस्तान
अन-नफ़ूद (अरबी: ur صحراء النفود, सहरा अन-नफ़ूद ; अंग्रेज़ी: An-Nafud) या अल-नफ़ूद या नफ़ूद अरबी प्रायद्वीप में स्थित एक बड़ा रेगिस्तान है। इसका क्षेत्रफल १,०३,००० वर्ग किमी है, यानि लगभग भारत के बिहार राज्य से ज़रा बड़ा।The New York Times Almanac, Editors and reporters of The New York Times, John W. (ed.) Wright, Penguin Books, Page 67, 2006, ISBN 0-14-303820-6 नफ़ूद एक अर्ग है, जिसमें ज़बरदस्त हवाएँ अचानक चल पड़ती हैं। इस वजह से यह क्षेत्र अर्धचन्द्र अकार के टीलों से भरा हुआ है। यहाँ की रेत का रंग थोड़ा लाल है।
विवरण
नफ़ूद में बारिश साल में एक या दो बार गिरती है। कुछ निचले क्षेत्रों में नख़लिस्तान (ओएसिस) हैं जहाँ खजूर, जौ, सब्ज़ियाँ और फल उगाए जाते हैं। ऐसे कुछ क्षेत्र हिजाज़ पहाड़ियों के पास स्थित हैं। नफ़ूद अद दहना के ज़रिये रुब अल-ख़ाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। दहना एक पतला (केवल २५-५० किमी चौड़ाई वाला) और १,२०० किमी लम्बा रेत के टीलों और कंकर-बजरी से भरा क्षेत्र है। नफ़ूद को कभी-कभी रेत का समुद्र (sand sea) भी कहते हैं।Desert Dust in the Global System, Andrew S. Goudie, Nicholas J. Middleton, pp. 43, Springer, 2006, ISBN 978-3-540-32354-9, ... Satellite images suggest that the bulk of them lie in an area extending over around 5 ̊ of latitude, which is bounded on the west by the marginal mountains or escarpment of the Red Sea Rift and on the east by the great Nafud Sand Sea ...
इन्हें भी देखें
अरबी रेगिस्तान
रुब अल-ख़ाली
सउदी अरब
सन्दर्भ
2
श्रेणी:सउदी अरब
श्रेणी:सउदी अरब के मरुस्थल
श्रेणी:सऊदी अरब का भूगोल