411 REFERENCE · Wikipedia
खयरवाल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खयरवाल बारहवीं शती ई. में बिहार के शाहाबाद वाले भू-भाग पर शासन करने वाला एक राजवंश। इस वंश का प्रथम नरेश साधव था। उसका पुत्र रणधवल और पौत्र प्रतापधवल हुआ। प्रताप धवल के अनेक अभिलेख प्राप्त होते हैं। ये लोग गहड़वाल नरेश के करद सामंत थे। प्रतापधवल का पुत्र साहस ओर पौत्र इंद्रधवल थे। इंद्रधवल ने ११९७ में शासन आरंभ किया और इस वंश का प्रतापी शासक रहा। उसके पश्चात इस वंश के संबंध में विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है।
श्रेणी:भारत का इतिहास
श्रेणी:भारत के शासक