Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आर्नोस पादरे

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जनवरी 2017 आर्नोस पादरे, जिन्हें फ़ादर हेंक्स्लेदेन के नाम से भी जाना जाता है, एक ईसाई मिशनरी थे। उनका जन्म ऑस्टरकप्पेल्न (अंग्रेज़ी:Ostercappeln) के निकट हुआ जो जर्मनी के हैनोवर के निकट ऑस्नाब्रूक (अंग्रेज़ी:Ostercappeln) में आता है। ईसाई धर्म का प्रचार करने वह भारत 1700 ईस्वी में आए थे। वेलूर का गिरजाघर पादरे ने 1712 में वेलूर में एक गिरजाघर का निर्माण किया और यहीं रहे। केरल सरकार ने इस गिरजाघर और परिसर को 1995 में संरक्षित स्मारक घोषित किया। रचनात्मक कार्य पादरे जर्मन, संस्कृत, मलयालम, लातिन, पुर्तुगाली, तमिल भाषाओं में निपुण थे। उन्होंने मलयालम-पुर्तुगाली और संस्कृत-पुर्तुगाली शब्दकोशों का संकलन किया। ईसाई धर्म से जुड़ी रचना पादरे द्वारा लिखित मलयालम कविता "पुथेनपाना" ईसाई धार्मिक विचारों पर आधारित है और ईसाई घरानों में लोकप्रिय है। भारत की संस्कृति से योरप को अवगत करने का प्रयास पादरे ने लातिन में रामायण, महाभारत, भगवतम और वेदान्त साराणम पर कई निबंध लिखे हैं। संस्कृत व्याकरण पर काम आर्नोस पादरे का एक अप्रकाशित दस्तावेज़ संस्कृत व्याकरण पर लिखा था जिसे 2010 के दशक में इटली के ईसाई मठ में पाया गया था। इस दस्तावेज़ का नाम Grammatica Grandonica था। इस दस्तावेज़ का अधिक प्रभाव सिद्धारुबम पर हुआ था जो कि योरप में संस्कृत व्याकरण के पहले मार्गदर्शक के तौर पर 1790 में प्रकाशित हुआ था।http://www.thehindu.com/news/national/kerala/lost-18th-century-sanskrit-grammar-manuscript-by-jesuit-missionary-found-in-italy/article2860894.ece सन्दर्भ श्रेणी:जर्मनी में संस्कृत