411 REFERENCE · Wikipedia
हैचबैक मोटरगाड़ी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|मारुति ऑल्टो कार का एक लोकप्रिय माडेल
हैचबैक मोटरगाड़ी किसी भी कार के बाहरी ढाँचे के निर्माण की एक लोकप्रिय शैली है। इस शैली की गाड़ियों में सामान्यतः पाँच दरवाजे होते है। दो दरवाजे चालक की तरफ़ एवं दो दरवाजे यात्रियों की बगल में होते हैं। पाँचवाँ दरवाजा गाड़ी के पृष्ठ भाग में होता है। सेडान शैली की गाड़ियों के विपरीत इस प्रकार की गाड़ियों में सामान रखने के लिये अलग से स्थान नहीं होता। हैचबैक गाड़ियों में बैठने के लिये दो कतारों में जगह होती है। पिछली कतार को मोड़ कर समान रखने के लिये उपयोग में लिया जा सकता है।
भारत में अधिकतम लोकप्रिय मोटरगाडियाँ हैचबैक शैली की हैं जैसे मारुति ८००, ऑल्टो, वैगन-आर, स्विफ्ट्, ह्युंडई सेन्ट्रो, टाटा इंडिका। इस प्रकार की कारें छोटे परिवारों के लिये उपयुक्त मानी जाती हैं।
चित्र दीर्घा
इन्हें भी देखें
मारुति सुज़ुकी सिलैरियो - पूर्णत: ऑटोमेटिक कार
श्रेणी:मोटर गाड़ी