411 REFERENCE · Wikipedia
अनूपपुर ज़िला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अनूपपुर ज़िला Anuppur district मध्य प्रदेश का ज़िला Amarkantak NArmada.jpg अमरकंटक, नर्मदा नदी का उद्गमस्थल Anuppur in Madhya Pradesh (India).svg मध्य प्रदेश में स्थिति India Madhya Pradesh मध्य प्रदेश में स्थिति देश राज्य मध्य प्रदेश स्थापना 15 अगस्त 2003 मुख्यालय अनूपपुर तहसील para अनूपपुर, पुष्पराजगढ़, कोतमा, जैतहरी 3746 2011 749237 auto भाषा प्रचलित हिन्दी जनसांख्यिकी साक्षरता 69.08% लिंगानुपात 975 भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड दूरभाष कोड http://anuppur.nic.in/
अनूपपुर ज़िला (Anuppur district) भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। इसका मुख्यालय अनूपपुर है। ज़िला मध्य प्रदेश के पूर्व में छत्तीसगढ़ की सीमा से लगा हुआ है। इसका गठन 15 अगस्त 2003 को शहडोल ज़िले के विभाजन द्वारा करा गया था।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293
विवरण
280px|thumb|सूर्यास्त, कोतमा रोड, अनूपपुर
अनूपपुर रेलवे स्टेशन मध्य प्रदेश का अन्तिम जंक्शन है, इसके बाद जैतहरी, वेन्कटनगर स्टेशन छोटे स्टेशन जो मध्य प्रदेश में हैं। वेन्कटनगर कस्बा मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ दोनो राज्य के मध्य बसा हुआ है।
भूगोल
अनूपपुर सोन नदी के पास बसा हुआ है। इसके आसपास के स्थान में कोयले की बहुत खदाने है। यहाँ से 07 किमी दूर चचाई नामक स्थान है जहां अमरकंटक ताप विधुत ग्रह स्थित है।
जनसांख्यिकी
अनूपपुर जिले की जनसंख्या 7,49,237 (2011) है। जनसंख्या घनत्व 200 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी और लिंगानुपात 976 है। 2024 में अनुमानित जनसंख्या 846,600 है |https://www.census2011.co.in/census/district/328-anuppur.html Anuppur District - Population 2011-2024
पर्यटन स्थल
अमरकंटक, चचाई, जैतहरी, राजेन्द्रग्राम, कोतमा, केल्हाैरी प्रसिद्ध स्थल है। अमरकंटक नर्मदा नदी व सोन नदी का उदगम तथा प्राकृतिक दार्शनिक स्थान है।
श्री सर्वोदय जैन मंदिर अमरकंटक।
श्री यंत्र मंदिर.
माई की बगिया.
सोनमुढ़ा
नर्मदा उद्गम मंदिर. https://anuppur.nic.in/en/tourist-places/ जिला अनूपपुर
District Anuppur
नर्मदा उद्गम स्थल
अमरकंटक, एक छोटा सा गाँव विंध्य और सतपुड़ा पहाड़ियों की पर्वत श्रृंखला में स्थित है जहाँ से नर्मदा नदी निकलती है, जिसका आकार गाय के मुँह जैसा है। ऐसा कहा जाता है कि यह मैकाल, व्यास जैसे महान संतों की साधना स्थली थी। ब्रिघु आदि ऋषियों ने यहां नर्मदा मंदिर के निर्माण के बारे में कोई ठोस प्रमाण नहीं है, ऐतिहासिक साक्ष्यों से पता चलता है कि इसका निर्माण बारहवीं शताब्दी के आसपास कडचुली ने करवाया था। नर्मदा उद्गम कुंड (नर्मदा का जन्म स्थान) रेवा नायक द्वारा बनवाया गया था (उनकी मूर्ति से संकेत मिलता है)। इतने वर्षों के बाद, नागपुर के राजा भोंसले ने नर्मदा मंदिर को आकार दिया, बाद में महारानी देवी अहिल्या ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। मंदिर के चारों ओर देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ मंदिरों का एक विशाल परिसर बनाया गया है। एक हाथी और एक घोड़े की मूर्ति यहां पर लाखन और उद्दल की मूर्तियां रखी हुई हैं, जिनके बारे में माना जाता है कि ये मूर्तियां औरंगजेब काल के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थीं।https://anuppur.nic.in/en/tourist-place/narmada-udgam-temple/ District Anuppur
उद्योग
चचाई में अमरकंटक ताप विधुत गृह है तथा जैतहरी में मोजर वियर थर्मल पावर प्लान्ट (वर्तमान हिंदुस्तान पॉवर) विकसित हो रहा है, जहाँ 2520 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा।
शिक्षा
शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर
शासकीय I.T.I. कॉलेज अनूपपुर
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय अनूपपुर
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (I.G.N.T.U.) अमरकंटक , जिला अनूपपुर
आवागमन
वायुमार्ग - निकटतम एयरपोर्ट जबलपुर है जो 245 किमी दूर स्थित है।
रेलमार्ग - अनूपपुर कटनी एवं बिलासपुर रेलवे स्टेशन के मध्य महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन है। अनूपपुर रेलवे स्टेशन से 3 ट्रेन रूट जाते हैं:
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़), चिरमिरी (छत्तीसगढ़)
कटनी (मध्य प्रदेश)
सड़कमार्ग - अनूपपुर सड़कमार्ग द्वारा बिलासपुर शहडोल एवं कोतमा से जुड़ा हुआ है।
इन्हें भी देखें
अनूपपुर
शहडोल ज़िला
बाहरी कड़ियाँ
अनूपपुर - आधिकारिक
मध्यप्रदेश के अन्य जिले
अमरकंटक - विकी
सन्दर्भ
श्रेणी:मध्य प्रदेश के जिले
*