411 REFERENCE · Wikipedia
कोमल ओली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कोमल ओली Komal_oli.jpg ४ मार्च २०१८ १६ अप्रैल डांग, नेपाल नेपाल साम्यवादी दल (एनसीपी) राष्ट्रीय प्रजातंत्र दल नेपाल लोक गायिका, रेडियो-अनाउन्सर, राजनीतिज्ञ नेपालनेपाल
कोमल ओली (नेपाली: कोमल ओली) (जन्म 16 अप्रैल) एक नेपाली रेडियो-अनाउंसर और टेलीविज़न शख़्सियतKomal Oli https://www.hamrokalakar.com/komal-oli/ ८ मार्च २०२२ 27 सितंबर 2020 https://web.archive.org/web/20200927204639/https://www.hamrokalakar.com/komal-oli dead, लोक गायिका, मनोरंजनकर्ता और राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने हाल ही में नेपाली राजनीति में प्रवेश किया है। वे महिलाओं के लिए आरक्षित पद भरने वाले नेपाल साम्यवाद दल (एनसीपी) का प्रतिनिधित्व करने वाली संघीय राष्ट्रीय सभाKomal Oli worried about Dashain ticket fares https://myrepublica.nagariknetwork.com/news/komal-oli-worried-about-dashain-ticket-fares/ 21 April 2019 My Republica की सदस्य हैं। उन्होंने कई लोकगीत गाए हैं। वे अविवाहित हैं। कोमल ने स्वयं एक प्रसिद्ध गीत “पोइला जाना पाम!” जिसका शाब्दिक अर्थ है-मुझे जाने दो! प्रकाशित किया है।
प्रारंभिक जीवन
कोमल का जन्म १६ अप्रैल को टिकरी डांग में दीपा और ललित ओली के घर हुआ था।Komal Oli https://www.hamrokalakar.com/komal-oli/ ८ मार्च २०२२ वह चार बच्चों में सबसे बड़ी हैं।Komal Oli Biography https://nepalicelebrity.com/komal-oli-biography/ ८ मार्च २०२२ उन्होंने अपना सारा बचपन अपने गृहनगर में बिताया। वहीं के स्थानीय स्कूल से उन्होंने स्नातक किया। अपने स्कूली जीवन में उन्होंने स्वयं को संगीत में प्रशिक्षित किया।Komal Oli https://www.hamrokalakar.com/komal-oli/ ८ मार्च २०२२
रेडियो नेपाल और लोक गायक
उन्होंने २०४६ वि.सं. में रेडियो नेपाल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक गायन प्रतियोगिता में प्रवेश किया और दूसरा स्थान हासिल किया। २०४९ वि.सं. में वे काठमांडू चली गईं और रेडियो नेपाल द्वारा उन्हें एक न्यूज़कास्टर के रूप में काम पर रखा गया।
सफलता और प्रसिद्धि
वे रेडियो की पहुँच के कारण एक न्यूज़कास्टर के रूप में रेडियो नेपाल और लोक गायिका के रूप में जल्दी ही देश के सबसे दूरस्थ क्षेत्रों और नेपाली घरानों में एक जानी-पहचानी आवाज़ बन गईं।
उन्होंने अपने जीवन में एक दर्जन से अधिक अल्बम निकाले हैं। वे महत्वाकांक्षी रेडियो और टीवी पत्रकारों को भी प्रशिक्षित करती हैं।
राजनीति
उन्होंने राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी नेपाल-जो राजशाही और हिंदू राज्य को बहाल करने के लिए खड़ा है-में शामिल होने के लिए रेडियो नेपाल से इस्तीफा दे दिया। हालाँकि २०१७ के चुनावों से पहले वे नेपाल साम्यवादी दल (यूनाइटेड मार्क्सवादी लेनिनवादी) में शामिल हो गईं। जब वे चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों की सूची में शामिल नहीं हुईं तो उन्होंने अपने गृहनगर निर्वाचन क्षेत्र में एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में एक विद्रोही उम्मीदवारी दर्ज़ की। बाद में उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली और पार्टी उम्मीदवार के लिए समर्थन की घोषणा की। वर्तमान में वे राष्ट्रीय सभा के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें उनकी पार्टी द्वारा उनके गृह प्रांत की महिलाओं के लिए आरक्षित कोटा भरने के लिए नामित किया गया था।
संंदर्भ
श्रेणी:लोक गीत कलाकार